LOADING...
CSK बनाम PBKS: आयुष म्हात्रे अंपायर की गलती से 2 बार बैट जांच में हुए विफल
अंपायर की गलीत से बैट जांच में 2 बार विफल हुए आयुष म्हात्रे

CSK बनाम PBKS: आयुष म्हात्रे अंपायर की गलती से 2 बार बैट जांच में हुए विफल

Apr 03, 2026
11:20 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 7वां मुकाबला शुक्रवार को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में CSK की पारी में एक हैरान कराने वाला नजारा उस समय नजर आया जब सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी पर आए आयुष म्हात्रे बैट जांच में दो बाद विफल हो गए। हालांकि, बाद में उन्हें पहले लाए गए बैट से खेलने की ही अनुमति दी गई। आइए पूरा मामला जानते हैं।

प्रकरण

अंपायर की गलती के कारण विफल हुए म्हात्रे

दरअसल, CSK को 14 रन के स्कोर पर सैमसन (7) के रूप में पहला झटका लग गया था। उसके बाद बल्लेबाजी पर आए म्हात्रे के बैट की मैदानी अंपायरों ने जांच की। इसमें उन्हें विफल करार दिया। उन्होंने दूसरा बैट मंगवाया, लेकिन अंपायरों ने उसे भी नियम विरुद्ध बता दिया। हालांकि, इसके बाद अंपायरों को अहसास हुआ कि उन्होंने गेज को उल्ला पकड़ा हुआ है। ऐसे में बाद में म्हात्रे को पहले वाले बैट से खेलने की अनुमति दी गई।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें म्हात्रे के बैट जांच की फोटो

Advertisement

बल्लेबाजी

म्हात्रे ने विवाद के बाद खेली 73 रन की शानदार पारी

मैदानी अंपायरों की भूल के कारण मैदान पर हुए रोचक घटनाक्रम के बाद म्हात्रे ने शानदार पारी खेली। अंपायरों की ओर से उन्हें पहले लाए गए बल्ले से खेलने की अनुमति देने के बाद म्हात्रे ने 43 गेंदों में 6 चौके और 5 छक्कों की मदद से 73 रन की शानदार पारी खेली। इसकी बदौलत CSK की टीम मैच में 209/5 का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। हालांकि, PBKS ने उसका सफल पीछा करते हुए जीत दर्ज कर ली।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

Advertisement