NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर 
    700 से ज्यादा क्लब गोल कर चुके हैं क्रिस्टियानो रोनाल्डो (तस्वीर: ट्विटर/@Cristiano)

    जन्मदिन विशेष: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 05, 2023
    02:55 pm

    क्या है खबर?

    फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज (5 फरवरी, 2023) अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह फुटबॉल के शीर्ष खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने अपने करियर में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    वह अब तक विभिन्न नामी फुटबॉल क्लबों की ओर से खेलते हुए 700 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। पुर्तगाली दिग्गज ने इस उम्र में भी कई रिकॉर्ड बनाना जारी रखा है।

    यहां हम उनके कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    क्लब गोल 

    रोनाल्डो के नाम है 700 से ज्यादा क्लब गोल  

    अब तक के शानदार करियर में रोनाल्डो ने पांच क्लबों के लिए 954 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 702 गोल किए हैं। उन्होंने स्पोर्टिंग क्लब डी पुर्तगाल के लिए 31 मैचों में पांच गोल किए। उन्होंने दो चरणों में मैनचेस्टर यूनाइटेड का प्रतिनिधित्व किया और 346 मैचों में 145 गोल किए।

    रियल मैड्रिड के लिए पुर्तगाली दिग्गज ने 438 मैचों में 450 गोल दर्ज किए। इनके अलावा इतालवी चैंपियन जुवेंटस के लिए रोनाल्डो ने 134 मैचों में 101 गोल दागे हैं।

    अंतरराष्ट्रीय गोल 

    सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल 

    सितंबर 2021 में रोनाल्डो ने ईरान के अली डेई को पीछे छोड़ दिया था और अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए थे। उन्होंने ने FIFA विश्व कप क्वालीफाइंग मैच में आयरलैंड के खिलाफ 2-1 की जीत में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    अनुभवी फारवर्ड ने 196 मैचों में पुर्तगाल के लिए 118 गोल दर्ज किए हैं। डेई ने 1993 से 2006 के बीच ईरान के लिए 109 गोल किए थे।

    आंकड़े 

    लगातार 15 सीजन में 20 से अधिक गोल 

    रोनाल्डो ने क्लब फ़ुटबॉल में लगातार 15 सीजन में 20 से ज्यादा गोल किए हैं। 2006-07 से 2020-21 सीजन तक उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

    उन्होंने नौ मौकों पर एक सीजन में 40 से अधिक गोल किए हैं, जिसमें रियल मैड्रिड के लिए लगातार आठ बार वह ऐसा कारनामा कर चुके हैं।

    इस बीच उनका सबसे शानदार सीजन (क्लब और देश) 2011-12 में दर्ज हुआ, जहां उन्होंने अविश्वसनीय रूप से 69 गोल किए।

    पुरस्कार 

    कई बड़े पुरस्कार जीत चुके हैं रोनाल्डो

    रोनाल्डो ने क्लब स्तर पर कई करियर खिताब जीते हैं। विशेष रूप से उन्होंने पांच UEFA चैंपियंस लीग सम्मान जीते हैं। उन्होंने इंग्लैंड, स्पेन और इटली में लीग खिताब जीते हैं।

    रोनाल्डो के पास पांच बैलन डे ऑर सम्मान हैं। इसके अलावा उन्होंने 'FIFA वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर' (2008), FIFA पुस्कस अवार्ड (2009), और सीरी-A, प्रीमियर लीग और ला लीगा में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार भी अपने नाम किया है।

    अल-नासर 

    इस समय अल-नासर से खेल रहे हैं रोनाल्डो   

    रोनाल्डो पिछले साल दिसंबर में एक रिकॉर्ड-ब्रेकिंग डील में सऊदी अरब के क्लब अल-नासर के साथ में शामिल हुए थे। पुर्तगाल के दिग्गज ने 2025 तक अपने अनुबंध के लिए पिछले क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को छोड़ दिया।

    रोनाल्डो ने युनाइटेड के साथ अपना दूसरा कार्यकाल पहले एक आपसी समझौते के माध्यम से समाप्त किया। अल-नासर सऊदी के सबसे सफल क्लबों में से एक है, जिसके पास अब तक की सभी प्रतियोगिताओं में 27 ट्राफियां हैं।

    हालिया प्रदर्शन 

    साल 2022 में कैसा रहा है रोनाल्डो का प्रदर्शन?

    रोनाल्डो का प्रदर्शन 2022-23 सीजन में कुछ खास नहीं रहा है। वह व्यक्तिगत मुद्दों के कारण प्री-सीजन से चूक गए थे। इसके साथ ही उनका मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर एरिक टेन हैग से विवाद भी हो गया था।

    सभी प्रतियोगिताओं में उन्होंने कुल 16 मैच खेले और कुल तीन गोल दागने के साथ ही दो गोल असिस्ट भी किए। उन्होंने 10 प्रीमियर लीग मैचों में सिर्फ एक गोल किया। यूरोप लीग में उन्होंने पेनल्टी सहित दो बार स्कोर किया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिस्टियानो रोनाल्डो
    फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल रिकॉर्ड्स
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल
    गूगल I/O 2025: जेमिनी 2.5 प्रो में आया नया डीप थिंक मोड  गूगल
    गूगल मीट में आया लाइव AI ट्रांसलेशन फीचर, अब आपकी भाषा में होगी बातचीत गूगल

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो

    रोनाल्डो बने दशक के बेस्ट यूरोपियन फुटबॉलर, CONMEBOL से मेसी को चुना गया सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल समाचार
    हैट्रिक लगाकर गोल्स के मामले में रोनाल्डो ने तोड़ा पेले का रिकॉर्ड फुटबॉल समाचार
    लगातार दूसरे सीजन सेरी-ए के 'प्लेयर ऑफ द ईयर' बने युवेंट्स स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो फुटबॉल समाचार
    फोर्ब्स ने जारी की सर्वाधिक कमाई करने वाले एथलीटों की सूची, मैक्ग्रेगर ने मारी बाजी फोर्ब्स

    फुटबॉल समाचार

    FIFA विश्व कप की मेजबानी से कतर को क्या फायदा होगा? फीफा विश्व कप
    FIFA विश्व कप 2022: आज से शुरू होगा टूर्नामेंट, जानिए शेड्यूल समेत अन्य जानकारी फीफा विश्व कप
    FIFA विश्व कप 2022: विजेता और उपविजेता टीम को कितनी धनराशि मिलेगी? फीफा विश्व कप
    FIFA: फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था इस खेल से पैसे कैसे कमाती है? जानिए रोचक आंकड़े फीफा विश्व कप

    फुटबॉल रिकॉर्ड्स

    #MCIvMUN: मार्शियाल ने की थिएरी ऑनरी और एरिक कैंटोना की बराबरी फुटबॉल समाचार
    फुटबॉल: 27-0 की रिकॉर्ड जीत के बावजूद निलंबित हुआ इस टीम का कोच, जानें कारण फुटबॉल समाचार
    36 साल के हुए रोनाल्डो, जानिए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियां फुटबॉल समाचार
    29 साल के हुए नेमार, जानिए उनके द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां नेमार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: दीया मिर्जा और उनकी डेब्यू फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें दीया मिर्जा
    जन्मदिन विशेष: जानिए कैसे शुरू हुई थी शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की प्रेम कहानी शत्रुघ्न सिन्हा
    दिलीप कुमार की 100वीं जयंती: सदाबहार फिल्में जिनके बिना मुश्किल है हिंदी सिनेमा की कल्पना दिलीप कुमार
    जन्मदिन विशेष: पैसे मांगे तो निर्माता ने निकाला बाहर, वो घटना जिसने रजनीकांत को बनाया सुपरस्टार रजनीकांत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025