Loading...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल करियर में हासिल किए हैं ये पुरस्कार और सम्मान
5 बार बैलन डे-ऑर जीत चुके हैं रोनाल्डो (तस्वीर: एक्स/@ballondor)

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने फुटबॉल करियर में हासिल किए हैं ये पुरस्कार और सम्मान

Nov 05, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर पूर्ण विराम लगा दिया। उन्होंने 41 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया। 2 दशक से ज्यादा समय तक उन्होंने पुर्तगाल का प्रतिनिधित्व किया। इस स्टार फुटबॉल खिलाड़ी ने 2003 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। रोनाल्डो ने फुटबॉल जगत के कई बड़े पुरस्कार और सम्मान हासिल किए हुए हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

खिताब 

5 बार बैलन डे-ऑर जीत चुके हैं रोनाल्डो 

रोनाल्डो ने 5 बार बैलन डे-ऑर पुरस्कार अपने नाम किए हैं। वह 2008, 2013, 2014, 2016 और 2017 में यह सम्मान हासिल कर चुके हैं।

वह दूसरे सर्वाधिक बैलन डे-ऑर जीतने वाले फुटबॉल खिलाड़ी हैं।

अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने सर्वाधिक 8 बार (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019, 2021 और 2023) ये प्रतिष्ठित खिताब जीते हैं।

फ्रांस के मिशेल प्लातिनी, नीदरलैंड के योहान क्रूफ और मार्को वैन बास्टेन ने 3-3 पुरस्कार जीते हैं।

पुरस्कार 

एक बार जीता फीफा पुस्कस पुरस्कार

रोनाल्डो को 2009 में फीफा पुस्कस पुरस्कार मिला था।

चैंपियंस लीग 2009 के क्वार्टर फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए रोनाल्डो ने अविश्वसनीय गोल किया था।

इस स्टार खिलाड़ी ने पोर्टो के खिलाफ मैच में लगभग 35 मीटर दूर से तेज तर्रार शॉट लगाया, जो गोल में तब्दील हुआ था।

उनके गोल की मदद से मैनचेस्टर युनाइडेट ने मैच को 1-0 से अपने नाम किया था।

ADVERTISEMENT

पुरस्कार 

2 बार बने थे सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी

रोनाल्डो को 2 बार सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी बने थे। 2016 उनके लिए शानदार रहा था। उन्होंने रियल मेड्रिड के साथ UEFA चैंपियंस लीग जीती थी।

इसके अलावा उन्होंने यूरो 2016 में 3 गोल और 3 असिस्ट करते हुए पुर्तगाल को खिताब जिताया था।

वह 2017 में भी सर्वश्रेष्ठ फीफा पुरुष खिलाड़ी बने थे। तब उन्होंने ला लीगा, और चैंपियंस लीग के खिताब अपने नाम किए थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ये पुरस्कार भी जीत चुके हैं रोनाल्डो 

रोनाल्डो यूरोप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (3 बार) और यूरोपियन गोल्डन शू (4 बार) के पुरस्कार भी जीत चुके हैं।

टूर्नामेंट 

पुर्तगाल के साथ ये खिताब जीत चुके हैं रोनाल्डो

रोनाल्डो कभी भी फीफा विश्व कप का खिताब नहीं जीत सके।

वह अपने देश के लिए यूरो 2016 का खिताब जीत चुके थे। तब फाइनल में उनकी टीम ने फ्रांस को 1-0 से हराया था। उन्होंने नेशंस लीग में पुर्तगाल को 2 बार चैंपियन बनाया है।

2019 में पुर्तगाल ने फाइनल में नीदरलैंड को 1-0 से हराया था।

इसके बाद 2025 में पुर्तगाल ने फाइनल में पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को शिकस्त दी थी।

ADVERTISEMENT