Loading...
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान
रोनाल्डो ने संन्यास ले लिया है

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास का किया ऐलान

Nov 05, 2026
04:17 pm

क्या है खबर?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। 41 वर्षीय रोनाल्डो का पुर्तगाल के लिए 23 साल का शानदार सफर समाप्त हो गया। उन्होंने 234 मुकाबलों में 146 गोल किए और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बने। उनका यह फैसला पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के दौरान पुर्तगाल टीम का साथ छोड़ने के बाद आया है। उस समय उन्होंने नए मैनेजर जॉर्ज जीसस के साथ वादे पूरे नहीं होने की बात कही थी।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

आंकड़े

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी 

रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा 146 गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।

उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैच खेले हैं, जिनमें 146 गोल के अलावा 37 असिस्ट भी दर्ज किए हैं।

रोनाल्डो ने पुर्तगाल के साथ 3 बड़े खिताब जीते हैं। इनमें 2016 का यूरो कप खिताब और 2018-19 और 2024-25 में जीती गई 2 नेशंस लीग ट्रॉफियां भी शामिल हैं।

रोनाल्ड लीग फुटबॉल में खेलते नजर आएंगे। वह अल-नासर के लिए खेलते हैं।

ADVERTISEMENT

फीफा 

फीफा विश्व कप में पुर्तगाल के लिए दागे सबसे ज्यादा गोल 

रोनाल्डो फीफा विश्व कप इतिहास में पुर्तगाल के सबसे सफल गोलस्कोरर भी हैं।

2026 विश्व कप के दौरान उन्होंने 11वां गोल कर महान खिलाड़ी यूसेबियो का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 1966 विश्व कप में 6 मैचों में 9 गोल किए थे।

विश्व कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में रोनाल्डो 11 गोल के साथ हंगरी के सांडोर कोक्सिस और जर्मनी के युर्गेन क्लिंसमान की बराबरी पर हैं।

ADVERTISEMENT