क्राइस्टचर्च टेस्ट: यशस्वी जायसवाल शून्य पर हुए आउट, विराट कोहली का ये अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में बिना खाता खोले ही आउट हुए। कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने उन्हें बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया। वह 6 गेंदों का सामना करते हुए पवेलियन लौट गए। वह अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में सबसे ज्यादा पारियों में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज बने। आइए उनके इस रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।
रिकॉर्ड
जायसवाल ने कोहली का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा
जायसवाल अब WTC में कुल 8वीं बार बिना कोई रन बनाए आउट हुए हैं।
वह WTC के सभी चक्र को मिलाकर कुल 58 पारियों में 47.73 की औसत के साथ 2,673 रन बना चुके हैं।
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली ने WTC में 7 पारियों में शून्य के स्कोर बनाए थे।
बता दें कि पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा 6 पारियों में बिना कोई रन बनाए आउट हुए थे।
आंकड़े
न्यूजीलैंड में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज
जायसवाल अब न्यूजीलैंड की धरती पर शून्य पर आउट होने वाले 5वें भारतीय सलामी बल्लेबाज बने।
उनसे पहले डब्ल्यूवी रमन (1990 में 2 बार), नवजोत सिद्धू (1998), पार्थिव पटेल (2002) और शिखर धवन (2014) ऐसा कर चुके थे।
न्यूजीलैंड की सरजमीं पर जायसवाल ने अब तक 2 पारियों में 85 रन बनाए थे। बता दें कि उन्होंने पहले वेलिंगटन टेस्ट की अपनी इकलौती पारी में ये अर्धशतक लगाया था।
आंकड़े
SENA देशों में शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बने जायसवाल
जायसवाल अब सभी SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में शून्य पर आउट होने वाले छठे भारतीय खिलाड़ी बने हैं।
इससे पहले 5 भारतीय गेंदबाज ऐसा कर चुके थे।
अनिल कुंबले, हरभजन सिंह, जहीर खान, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह सभी SENA देशों में शून्य पर आउट होने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।
बता दें कि जायसवाल दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में एक-एक बार और, इंग्लैंड, और ऑस्ट्रेलिया में 2-2 बार शून्य पर आउट हुए हैं।