Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: टॉम ब्लंडेल शतक से चूके, भारत के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया
ब्लंडेल शतक से चूके (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्राइस्टचर्च टेस्ट: टॉम ब्लंडेल शतक से चूके, भारत के खिलाफ अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया

Nov 28, 2026
07:42 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 89 रन बनाए। वह अपने टेस्ट करियर 7वें शतक से चूक गए। यह भारतीय टीम के विरुद्ध उनकी सर्वोच्च पारी रही। उनकी इस पारी की मदद से कीवी टीम ने अपनी पहली पारी में 350 से अधिक रन का स्कोर बनाया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही ब्लंडेल की पारी 

न्यूजीलैंड ने जब 110 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट खोया, तब ब्लंडेल क्रीज पर आए।

उन्होंने डेरिल मिचेल के साथ मिलकर 74 रन की साझेदारी की।

इसके बाद ग्लेन फिलिप्स (36) के साथ 63 रन और नाथन स्मिथ (26) के साथ 44 रन की साझेदारियां की।

वह दूसरे दिन के दूसरे सत्र के दौरान 89 रन पर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके लगाए।

आंकड़े 

ऐसा है ब्लंडेल का टेस्ट करियर 

ब्लंडेल ने 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

उन्होंने अब तक 50 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 82 पारियों में 34.54 की औसत के साथ 2,591 रन बनाए हैं।

इस बीच वह 6 शतकों के अलावा 13 अर्धशतक लगा चुके हैं।

उन्होंने न्यूजीलैंड में 27 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 35.48 की औसत के साथ 1,313 रन बनाए हैं।

विदेशों में उनके नाम 33.63 की औसत से 1,278 रन हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ब्लंडेल ने भारत के खिलाफ लगाया अपना दूसरा अर्धशतक 

ब्लंडेल ने भारत के खिलाफ सिर्फ दूसरा अर्धशतक लगाया। उन्होंने अब तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में 20.13 की औसत से 302 रन बनाए हैं।

ADVERTISEMENT

भारत 

न्यूजीलैंड ने बनाए 356 रन 

ब्लंडेल और कप्तान टॉम लैथम (59) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 356 रन बनाए।

भारत की ओर से आकाश दीप ने 5 विकेट लिए।

टेस्ट मैचों में भारत के खिलाफ बिना किसी शतकीय साझेदारी के न्यूजीलैंड ने अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (356) बनाया है।

इससे पहले 1981 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड की टीम 375 रन पर ऑल-आउट हो गई थी।

ADVERTISEMENT