क्राइस्टचर्च टेस्ट: आकाश दीप ने न्यूजीलैंड की पहली पारी में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
क्राइस्टचर्च टेस्ट में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहली पारी में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए। यह उनके टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने कीवी टीम ने पहले खेलते हुए सभी विकेट खोकर 356 रन बनाए। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
गेंदबाजी
शानदार रही आकाश दीप की गेंदबाजी
आकाश दीप ने मैच के पहले दिन रचिन रविंद्र को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।
इसके बाद उन्होंने विपक्षी कप्तान टॉम लैथम (59) के रूप में दूसरा विकेट लिया।
दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने दूसरे दिन के दौरान कसी हुई गेंदबाजी की और नाथन स्मिथ और काइल जैमिसन को पवेलियन की राह दिखाई।
उन्होंने मैट हेनरी को आउट करते हुए विपक्षी टीम की पारी को समेटा।
उन्होंने 31.3 ओवर में 99 रन दिए।
सूची
इस सूची में शामिल हुए आकाश
आकाश अब न्यूजीलैंड की धरती पर 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के कुल 5वें तेज गेंदबाज बने हैं।
वह अब जहीर खान, इशांत शर्मा, मदन लाल, जवागल श्रीनाथ की सूची में शामिल हुए हैं।
क्रिकबज के मुताबिक, जहीर ने 4 बार और इशांत ने 3 बार न्यूजीलैंड की सरजमीं पर 5 विकेट हॉल लिए हैं।
मदन लाल और श्रीनाथ ने एक-एक पारियों में 5 विकेट हॉल लिए।
SENA
SENA देशों में लिया अपना दूसरा 5 विकेट हॉल
आकाश का यह SENA देशों में सिर्फ दूसरा ही 5 विकेट हॉल है।
वह इससे पहले 2025 में बर्मिंघम टेस्ट की पारी में 6 विकेट ले चुके हैं। उस मैच में उन्होंने कुल 10 विकेट लिए थे।
विदेशों में खेलते हुए इस तेज गेंदबाज ने 7 टेस्ट में 36.26 की औसत के साथ 26 विकेट लिए हैं।
उन्होंने घर पर खेलते हुए 10 सफलताएं हासिल की हैं।
आंकड़े
ऐसा है आकाश दीप का टेस्ट करियर
आकाश दीप ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ मैच से अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।
वह अब तक भारत के लिए 12 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसकी 31 पारियों में 33.36 की औसत से 36 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।
वह एक बार 4 और दो बार 5 विकेट हॉल लेने में सफल रहे हैं।
वह न्यूजीलैंड से पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी 5 विकेट हॉल ले चुके हैं।