Loading...
क्राइस्टचर्च टेस्ट: चोटिल आकाश दीप हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा बतौर 'कन्कशन सब्स्टिट्यूट' टीम से जुड़े
प्रसिद्ध कृष्णा टीम में हुए शामिल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

क्राइस्टचर्च टेस्ट: चोटिल आकाश दीप हुए बाहर, प्रसिद्ध कृष्णा बतौर 'कन्कशन सब्स्टिट्यूट' टीम से जुड़े

Nov 29, 2026
08:20 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के आकाश दीप बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए। वह अब इस मैच में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे और उनकी जगह पर 'कन्कशन सब्स्टिट्यूट' के तौर पर प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि कृष्णा सीरीज के पहले टेस्ट में खेले थे और दूसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

चोट 

काइल जैमीसन की बाउंसर पर चोटिल हुए आकाश दीप 

भारत ने जब 117 रन के स्कोर पर अपना 7वां विकेट खोया, तब आकाश दीप बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए थे।

दूसरे दिन के पहले सत्र के दौरान काइल जैमीसन की 2 बाउंसर गेंदे आकाश के हेलमेट पर लगी। हालांकि, इसके बावजूद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी।

वह 52 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए और अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके लगाए।

उनकी पारी का अंत नाथन स्मिथ ने किया।

साझेदारी 

आकाश ने की जुरेल के साथ उपयोगी साझेदारी 

भारत का शीर्षक्रम लड़खड़ाने के बाद एक समय टीम पर फॉलो-ऑन का खतरा मंडरा रहा था।

ऐसे में आकाश दीप ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 46 रन की साझेदारी की।

इससे पहले आकाश ने गेंदबाजी करते हुए कमाल किया था। उन्होंने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 31.3 ओवर में 99 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

आकाश न्यूजीलैंड की धरती पर 5 विकेट हॉल लेने वाले भारत के कुल 5वें तेज गेंदबाज बने थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

पहले टेस्ट में कृष्णा ने लिए थे 3 विकेट 

वेलिंगटन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में कृष्णा ने कुल 3 विकेट लिए थे। पहली पारी में उन्होंने 100 रन देते हुए एक विकेट लिया था। दूसरी पारी में उन्होंने 23 रन पर 2 सफलताएं हासिल की थी।

ADVERTISEMENT

भारत 

भारतीय पारी 110 रन से पिछड़ी 

न्यूजीलैंड के 356 रन के जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 246 रन पर सिमट गई।

पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम 110 रन से पिछड़ गई।

भारत से यशस्वी जायसवाल अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसके बाद देवदत्त पडिक्कल (21), कप्तान शुभमन गिल (17), और विकेटकीपर ऋषभ पंत (23) भी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके।

केएल राहुल ने 25 रन बनाए। निचले क्रम में जुरेल ने 88 रन बनाए।

ADVERTISEMENT