NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / मुख्यमंत्री शिंदे ने किया रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों का सम्मान, पुरस्कार राशि का भी ऐलान
    अगली खबर
    मुख्यमंत्री शिंदे ने किया रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों का सम्मान, पुरस्कार राशि का भी ऐलान
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया रोहित शर्मा सहित चार खिलाड़ियों का सम्मान

    मुख्यमंत्री शिंदे ने किया रोहित शर्मा सहित अन्य खिलाड़ियों का सम्मान, पुरस्कार राशि का भी ऐलान

    लेखन भारत शर्मा
    Jul 05, 2024
    05:07 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के वापस लौटने के बाद खिलाड़ियों के सम्मान का सिलसिला जारी है।

    शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ सूर्यकुमार यादव, यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे से मुलाकात कर उनका सम्मान किया।

    इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत की बधाई देते हुए राज्य सरकार की ओर से 1-1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने का भी ऐलान किया।

    ट्विटर पोस्ट

    कप्तान रोहित शर्मा का सम्मान करते मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

    #WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde felicitates Team India captain Rohit Sharma and cricketers Suryakumar Yadav, Shivam Dube and Yashasvi Jaiswal pic.twitter.com/GMW96EuZdM

    — ANI (@ANI) July 5, 2024

    सम्मान

    मुख्यमंत्री आवास पर किया खिलाड़ियों का सम्मान

    मुख्यमंत्री शिंदे ने शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल महाराष्ट्र के चारों खिलाड़ियों को अपने आधिकारिक आवास वर्षा बंगले पर आमंत्रित किया था।

    इन खिलाड़ियों के पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री शिंदे ने सभी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया और उन्हें जीत की बधाई दी।

    उन्होंने मैच में सूर्यकुमार की ओर लिए गए शानदार कैच प्रशंसा भी की। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों को 1-1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

    खिताब

    भारत ने दूसरी बार जीता टी-20 विश्व कप का खिताब

    भारत ने 29 जून को खेले गए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 7 रन से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था। इससे पहले भारत ने साल 2007 में भी यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    गुरुवार को भारतीय टीम ने भारत पहुंचने के बाद पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी।

    इसके बाद शाम को मरीन ड्राइव से वानखेड़े स्टेडियम तक खुली बस में ट्रॉफी के साथ विजयी परेड की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा
    महाराष्ट्र सरकार
    एकनाथ शिंदे

    ताज़ा खबरें

    ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली 94 रन की पारी, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  विराट कोहली
    रोहित शर्मा और विराट कोहली बने सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट के फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा
    टी-20 विश्व कप 2024: दक्षिण अफ्रीका को हराकर भारत दूसरी बार बना चैंपियन, ये बने रिकॉर्ड्स  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024: हेनरिक क्लासेन ने खेली 52 रन की तूफानी पारी, जानिए आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024

    रोहित शर्मा

    टी-20 विश्व कप: पॉवरप्ले में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप में रोहित शर्मा की सर्वश्रेष्ठ पारियों पर एक नजर टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप 2024 के बाद रोहित शर्मा ले सकते हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास- रिपोर्ट टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप: भारत की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीतों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024

    महाराष्ट्र सरकार

    महाराष्ट्र: क्या शरद पवार की मर्जी से बनी थी भाजपा-NCP सरकार? फडणवीस अपने बयान पर कायम देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: सही भाव न मिलने से परेशान नासिक के किसान ने जलाई प्याज की फसल महाराष्ट्र
    महाराष्ट्र: बजट में महिलाओं को तोहफा, बसों में आधी कीमत पर सफर समेत कई बड़ी घोषणाएं देवेंद्र फडणवीस
    महाराष्ट्र: बजट में किसानों की फसलों का बीमा एक रुपये में करने का ऐलान महाराष्ट्र

    एकनाथ शिंदे

    शिंदे गुट के 22 विधायक और 9 सांसद चाहते हैं शिवसेना छोड़ना, भाजपा से नाखुश- सामना शिवसेना समाचार
    महाराष्ट्र: संजय राउत ने शिंदे सरकार से पूछा- राजनीतिक विरोधियों की हत्या की सुपारी दी है? संजय राउत
    महाराष्ट्र: शिवसेना के विज्ञापन में दावा- मुख्यमंत्री के लिए देवेंद्र फडणवीस नहीं, एकनाथ शिंदे पहली पसंद देवेंद्र फडणवीस
    शिवसेना ने जारी किया नया विज्ञापन, इस बार बालासाहेब ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस को दी जगह महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025