वनडे क्रिकेट: बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
क्या है खबर?
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 23 फरवरी (रविवार) को मुकाबला होना है।
अगर पाकिस्तान को यह मैच जीतना है तो उनके 2 स्टार बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को बड़ी पारी खेलनी होगी। पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में वह हर हाल में यह मुकाबला जीतना चाहेंगे।
आइए भारत के खिलाफ बाबर और रिजवान के आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
प्रदर्शन
भारत के खिलाफ कैसे रहे हैं बाबर के आंकड़े?
भारत के खिलाफ बाबर ने पहला वनडे साल 2017 में खेला था। उन्होंने 8 वनडे खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 31.14 की औसत से 218 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 50 रन रहा है।
बाबर ने ये अर्धशतकीय पारी 2023 के विश्व कप में खेली थी। हालांकि, इसके बावजूद उनकी टीम सिर्फ 191 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वह 7 विकेट से मुकाबला हार गए थे।
रन
कैसा रहा है रिजवान का प्रदर्शन?
रिजवान ने भारत के खिलाफ पहला वनडे मैच 2023 में खेला था। उन्होंने अब तक इस टीम के खिलाफ 3 वनडे मैच खेले हैं और इसकी 2 पारियों में 25.50 की बेहद खराब औसत के साथ सिर्फ 51 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 1 भी शतक या अर्धशतक नहीं निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 49 रन रहा है।
49 रन की यह पारी रिजवान ने 2023 के विश्व कप में खेली थी। रिजवान अपने रिकॉर्ड को बेहतर करना चाहेंगे।
करियर
बाबर के वनडे करियर पर एक नजर
बाबर ने अपने वनडे करियर का पहला मैच 2015 में खेला था। उन्होंने 127 मुकाबले खेले हैं। इसकी 124 पारियों में 55.80 की औसत से 6,083 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 19 शतक और 35 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 158 रन रहा है।
इस खिलाड़ी ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। उनके बल्ले से 23 मैच में 48.04 की औसत से 1,009 रन निकले हैं।
विकेटकीपर
रिजवान के वनडे करियर पर एक नजर
रिजवान ने अपना पहला मुकाबला 2015 में खेला था। उन्होंने अब तक 87 वनडे मुकाबले खेले हैं। इसकी 78 पारियों में 42.10 की औसत से 2,526 रन बनाने में सफल रहे हैं।
उनके बल्ले से 4 शतक और 15 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131* रन रहा है।
रिजवान ने अपने वनडे करियर में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। उनके बल्ले से 17 मैच में 39.54 की औसत से 435 रन निकले हैं।