NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि
    अगली खबर
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि
    रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धि

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 09, 2025
    08:31 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रन की पारी खेली।

    यह उनके वनडे करियर का 58वां अर्धशतक रहा।

    अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे में कप्तान के तौर पर अपने 2,500 रन और न्यूजीलैंड के खिलाफ 1,000 रन भी पूरे किए।

    आइए उनकी पारी और वनडे प्रारूप के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी 

    शानदार रही रोहित की पारी 

    जीत के लिए मिले 252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी के पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर छक्का लगा दिया।

    भारतीय कप्तान ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 105 रन की साझेदारी की।

    वह 83 गेंदों पर 76 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के लगाए।

    आंकड़े 

    बतौर कप्तान पूरे किए अपने 2,500 वनडे रन

    रोहित ने 2017 में पहली बार भारतीय टीम की वनडे में कप्तानी की थी। उन्होंने इस प्रारूप में 56 मैचों में भारत की कमान संभाली है, जिसमें 53.31 की औसत और 112.02 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,506 रन बनाए।

    इस बीच उन्होंने 5 शतक और 17 अर्धशतक लगाए।

    बिना कप्तानी के उन्होंने 210 मैचों में 47.85 की औसत के साथ 8,662 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 27 शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं।

    आंकड़े 

    रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पूरे किए 1,000 वनडे रन  

    रोहित ने फाइनल में अपना तीसरा रन बनाते ही एक और उपलब्धि हासिल की।

    37 वर्षीय रोहित इस प्रारूप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए 1,000 से अधिक रन बनाने वाले 7वें खिलाड़ी बन गए।

    वह इस सूची में सचिन तेंदुलकर (1,750), विराट कोहली (1,651), वीरेंद्र सहवाग (1,157), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1,118), सौरव गांगुली (1,079) और राहुल द्रविड़ (1,032) के साथ शामिल हो गए हैं। रोहित ने 31 मैचों में 38.32 की औसत से 1,073 रन बनाए हैं।

    रिकॉर्ड्स 

    रोहित ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    रोहित अब ICC टूर्नामेंट के फाइनल (वनडे) में 50 से अधिक रन की पारी खेलने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय कप्तान बने हैं।

    उनसे पहले सौरव गांगुली (चैंपियंस ट्रॉफी 2000) और महेंद्र सिंह धोनी (वनडे विश्व कप 2011) ऐसा कर चुके हैं।

    रोहित के कप्तान के तौर पर वनडे में 126 छक्के हो गए हैं। उन्होंने धोनी (126 छक्के) की बराबरी की है। बतौर कप्तान इनसे ज्यादा छक्के सिर्फ इयोन मोर्गन (147 छक्के) ने लगाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चैंपियंस ट्रॉफी
    रोहित शर्मा
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    फ्रेंच ओपन: कार्लोस अल्कराज ने लगातार दूसरे साल जीता खिताब, फाइनल में जेनिक सिनर को हराया   फ्रेंच ओपन
    इंग्लैंड ने दूसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया, सीरीज में ली अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    रिया चक्रवर्ती एक झटके में हो गई थीं तबाह, फिर कैसे खड़ी की 40 करोड़ी कंपनी? सुशांत सिंह राजपूत
    छुपे हुए खर्चे बिगाड़ रहे आपका बजट, जानिए इनसे कैसे बचें  पर्सनल फाइनेंस

    चैंपियंस ट्रॉफी

    जेल से आया इमरान खान का बयान, बोले- पाकिस्तान क्रिकेट का सत्यानाश हो जाएगा इमरान खान
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: दोनों देशों के बीच वनडे में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    इब्राहिम जादरान ने रचा इतिहास, चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वोच्च पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने इब्राहिम जादरान
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: जो रूट ने अपने वनडे करियर का 17वां शतक लगाया, बनाए ये रिकॉर्ड्स जो रूट

    रोहित शर्मा

    रणजी ट्रॉफी 2024-25: रोहित शर्मा और शुभमन गिल समेत प्रमुख भारतीय बल्लेबाजों ने किया निराश रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: रोहित-जायसवाल ने फिर किया निराश, दूसरी पारी में खामोश रहा बल्ला यशस्वी जायसवाल
    ICC टी-20 टीम ऑफ द ईयर 2024 का हुआ ऐलान, रोहित शर्मा बने कप्तान  इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    रणजी ट्रॉफी 2024-25: जम्मू-कश्मीर ने मुंबई को हराया, बेकार गया शार्दुल का शतक रणजी ट्रॉफी

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: केएल राहुल 3,000 वनडे रन पूरे करने वाले तीसरे सबसे तेज भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा कब तक क्रिकेट खेलेंगे? पत्रकार के सवाल पर गौतम गंभीर ने दिया ये जवाब  रोहित शर्मा
    स्टीव स्मिथ ने भारत के खिलाफ मिली हार के बाद वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास भारतीय क्रिकेट टीम
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम का ऐसा रहा सफर, जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, सेमीफाइनल: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 265 का लक्ष्य, शमी की उम्दा गेंदबाजी  चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 84 रन, बनाए ये रिकॉर्ड्स विराट कोहली
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025: भारत ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया, लगातार तीसरे फाइनल में किया प्रवेश चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    वनडे क्रिकेट: ICC नॉकआउट मैचों में इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सर्वाधिक 50+ स्कोर  वनडे क्रिकेट
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025