LOADING...
IPL में सर्वाधिक जीत प्रतिशत रखने वाले कप्तान, शीर्ष पर है PBKS का यह खिलाड़ी
IPL में श्रेयस अय्यर का बतौर कप्तान सर्वाधिक जीत प्रतिशत हो गया है

IPL में सर्वाधिक जीत प्रतिशत रखने वाले कप्तान, शीर्ष पर है PBKS का यह खिलाड़ी

Apr 01, 2026
06:50 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने गुजरात टाइटंस (GT) को रोमांचक मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए GT ने 162/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में PBKS ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके साथ PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। उनका अब IPL इतिहास में 50 से अधिक मैचों में कप्तानी करते हुए सर्वाधिक जीत प्रतिशत हो गया है।

#1

श्रेयस अय्यर

IPL इतिहास में 50 से अधिक मैचों में कप्तानी करते हुए सर्वाधिक जीत प्रतिशत का रिकॉर्ड अय्यर के नाम है। उनका जीत प्रतिशत 59.30 का हो गया है। उन्होंने इस लीग में अब तक कुल 88 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्हें 51 में जीत मिली है और 35 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह उन्होंने कुल 49 मुकाबलों में टॉस भी जीता है। उनका टॉस जीत का प्रतिशत 55.68 का रहा है।

#2

हार्दिक पांड्या

इस सूची में मुंबई इंडियंस (MI) के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या दूसरे पायदान पर काबिज हैं। IPL 2026 के पहले मुकाबले में जीत के बाद उनका जीत प्रतिशत 59.01 का हो गया है। उन्होंने कुल 60 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्हें 35 में जीत मिली है और 25 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह उन्होंने कुल 36 मुकाबलों में टॉस भी जीता है। उनका टॉस जीत का प्रतिशत 60 का रहा है।

Advertisement

#3

सचिन तेंदुलकर

इस सूची में मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर तीसरे नंबर पर काबिज हैं। IPL इतिहास में उनका जीत प्रतिशत 58.82 का रहा है। उन्होंने इस लीग में कुल 51 मैचों में कप्तानी की थी, जिनमें से उन्हें 30 में जीत मिली थी और 21 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसी तरह उन्होंने कुल 24 मुकाबलों में टॉस भी जीता है। उनका टॉस जीत का प्रतिशत 47.06 का रहा था।

Advertisement

#4

महेंद्र सिंह धोनी

इस सूची में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर काबिज हैं। IPL इतिहास में उनका जीत प्रतिशत 58.36 का रहा है। उन्होंने इस लीग में कुल 235 मैचों में कप्तानी की है, जिनमें से उन्हें 136 में जीत मिली है और 97 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसी तरह उन्होंने कुल 122 मुकाबलों में टॉस भी जीता है। उनका टॉस जीत का प्रतिशत 51.91 का रहा है।

Advertisement