LOADING...
IPL में बतौर कप्तान प्लेऑफ में पहुंचे बिना सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ का नाम अनचाही सूची में दर्ज हो गया है

IPL में बतौर कप्तान प्लेऑफ में पहुंचे बिना सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

May 19, 2026
03:22 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 63वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स CSK) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 5 विकेट से हरा झेलनी पड़ी। इसके साथ वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। टीम 13 मैचों में 6 जीत और 7 हार के बाद 12 अंकों के साथ छठे स्थान पर है और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर है। इसके साथ ही रुतुराज गायकवाड़ बिना प्लेऑफ में पहुंचे तीसरे सर्वाधिक मैच खेलने वाले कप्तान भी बन गए हैं।

#1

कुमार संगाकारा - 47 मैच

IPL इतिहास में बतौर कप्तान टीम के प्लेऑफ में पहुंचे बिना सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा के नाम दर्ज है। उन्होंने IPL में बतौर कप्तान कुल 3 टीमों की ओर से खेलते हुए बिना प्लेऑफ में पहुंचे 47 मैच खेले थे। उन्होंने IPL 2010 में किंग्स इलेवन पंजाब अब पंजाब किंग्स, IPL 2011 और IPL 2012 में डेक्कन चार्जर्स और IPL 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी करते हुए ये मैच खेले थे।

#2

सौरव गांगुली - 42 मैच

इस सूची में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने IPL में अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने बिना 42 मैच खेले थे। उन्होंने IPL 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की कप्तानी की, लेकिन प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाए। उसके बाद उन्होंने 2010 में फिर से KKR की कप्तानी संभाली, लेकिन इस बार भी वह टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए। IPL 2012 में उन्होंने पुणे वॉरियर्स की कप्तानी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

Advertisement

#3

रुतुराज गायगवाड़ - 32 मैच

इस सूची में CSK के कप्तान गायकवाड़ अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने IPL में अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने बिना 32 मैच खेले हैं। उन्होंने IPL 2024 में महेंद्र सिंह धोनी की जगह CSK की कमान संभाली थी, लेकिन टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। IPL 2025 में चोट के कारण वे केवल 5 मैच खेल सके, लेकिन 2026 में फिर से कप्तानी संभालने के बाद भी वह टीम को प्लेऑफ में नहीं पहुंचा पाए हैं।

Advertisement