
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: कैमरून ग्रीन ने लगाया भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट अर्धशतक
क्या है खबर?
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया है। ग्रीन ने धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए 67 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया जिसमें 8 चौके शामिल रहे। 2020 में भारत के खिलाफ ही अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले ग्रीन ने भारत के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया है। कुल मिलाकर यह उनके करियर का 7वां टेस्ट अर्धशतक है।
प्रदर्शन
अब तक ऐसा रहा है ग्रीन का टेस्ट में प्रदर्शन
ग्रीन ने भारत में अपनी दूसरी पारी में ही अर्धशतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत के खिलाफ 7 पारियां खेली हैं जिसमें 33.71 की औसत से 236 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर वह भारत के खिलाफ 300 से अधिक रन बना चुके हैं। 20वां टेस्ट खेल रहे ग्रीन ने अब तक 35 से अधिक की औसत से 850 से अधिक रन बना लिए हैं। टेस्ट में वह 23 विकेट भी चटका चुके हैं।