टी-20 क्रिकेट में 200+ विकेट लेने के बाद IPL में डेब्यू करने वाले गेंदबाज
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका देती है। वहीं, कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी IPL में कमाल करते हुए टीम में वापसी करते हैं। भारत की इस लीग में कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पाता है, जबकि कुछ खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट में अच्छे अनुभव के बाद खेल पाते हैं। इस बीच उन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी-20 में 200+ विकेट लेने के बाद IPL में डेब्यू किया है।
#1
डेविड पायने (304)
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की ओर से डेविड पायने ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपना IPL डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में इस इंग्लिश गेंदबाज ने 2 विकेट लिए थे। इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में वह कोई विकेट नहीं ले सके थे। वह 2 मैच खेलने के बाद चोट के कारण बाहर हो गए थे। पायने ने 304 टी-20 विकेटों के बाद अपना IPL डेब्यू किया था।
#2
बेन ड्वारशुइस (236)
IPL 2026 में बेन ड्वारशुइस ने PBKS की ओर से खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच में अपना IPL डेब्यू किया। अपने पहले मैच में वह महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन देते हुए एक विकेट लिया। इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने टी-20 क्रिकेट में 236 विकेट लेने के बाद IPL डेब्यू किया। उन्होंने 2014 में अपने टी-20 करियर की शुरुआत की थी।
#3
आदिल राशिद और जॉर्ज लिंडे भी हैं सूची में शामिल
इंग्लैंड के आदिल राशिद ने 2021 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने 232 टी-20 विकेटों के बाद भारतीय लीग में डेब्यू किया था। दक्षिण अफ्रीका के जॉर्ज लिंडे ने 218 विकेटों के बाद 2026 में इस लीग में डेब्यू किया।