IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने वाले गेंदबाज, शीर्ष पर रहा दिग्गज खिलाड़ी
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का समापन हो गया है। इस संस्करण में बल्लेबाजों का बोलबाला नजर आया और उन्होंने कुल 27,450 रन बना दिए। यह एक संस्करण में बने सर्वाधिक रनों का नया रिकॉर्ड है। हालांकि, इसके बाद भी कई गेंदबाज पूरी लय के साथ बल्लेबाजी कर रहे खिलाड़ियों के सामने भी बड़ी संख्या में डॉट गेंद फेंकने में सफल रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2026 में किन गेंदबाजों ने सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकी हैं।
#1
कगिसो रबाडा - 172 गेंदें
IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट गेंदें फेंकने का रिकॉड गुजरात टाइटंस (GT) के तेज गेंदबाज और पर्पल कैप पर कब्जा जमाने वाले कगिसो रबाडा के नाम रहा है। वह इस संस्करण 17 मैचों में 21.58 की औसत और 9.68 की इकॉनमी रेट से सर्वाधिक 29 विकेट लेने में सफल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 177 गेंदें डॉट फेंकी थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने 40 छक्के और 60 चौके खोते हुए सर्वाधिक 626 रन भी लुटाए।
#1
मोहम्मद सिराज - 172 गेंदें
सूची में GT के ही तेज गेंदबाज और पर्पल कैप की दौड़ में 7वें नंबर पर रहे मोहम्मद सिराज संयुक्त रूप से पहले पायदान पर मौजूद हैं। उन्होंने इस संस्करण 17 मैचों में 29.57 की औसत और 9.06 की इकॉनमी से 19 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान उन्होंने भी कुल 172 गेंदें डॉट फेंकी थी। हालांकि, उन्होंने इस संस्करण में दूसरे सर्वाधिक यानी 562 रन भी खर्च किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 26 रन देकर 3 विकेट लेना रहा।
#2
जोफ्रा आर्चर - 158 गेंदें
सूची में राजस्थान रॉयल्स (RR) के तेज गेंदबाज और पर्पल कैप की दौड़ में तीसरे नंबर पर रहे जोफ्रा आर्चर दूसरे पायदान पर मौजूद हैं। वह इस संस्करण 16 मैचों में 23.36 की औसत और 9.31 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लेने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने भी कुल 158 गेंदें डॉट फेंकी थी। हालांकि, उन्होंने इस संस्करण में तीसरे सर्वाधिक यानी 559 रन भी खर्च किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 3 विकेट लेना रहा।
#3
भुवनेश्वर कुमार - 152 गेंदें
सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज और पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर रहे भुवनेश्वर कुमार तीसरे पायदान पर मौजूद हैं। वह इस संस्करण 16 मैचों में 17.89 की औसत और 7.95 की इकॉनमी रेट से 28 विकेट लेने में सफल रहे। इस दौरान उन्होंने कुल 152 गेंदें डॉट फेंकी थी। हालांकि, उन्होंने इस संस्करण में 501 रन भी खर्च किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 23 रन देकर 4 विकेट लेना रहा।