NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जन्मदिन विशेष: 24 साल के हुए शुभमन गिल, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: 24 साल के हुए शुभमन गिल, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े 
    शुभमन गिल 24 साल के हो गए हैं (तस्वीर:एक्स/@ICC)

    जन्मदिन विशेष: 24 साल के हुए शुभमन गिल, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 08, 2023
    12:31 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम की युवा सनसनी शुभमन गिल 8 सितंबर को 24 साल के हो गए हैं। बहुत कम उम्र में इस खिलाड़ी ने क्रिकेट में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

    शुभमन का जन्म साल 1999 में पंजाब के फाजिल्का जिले के चक खेरेवाला गांव में हुआ था। उनके पिता लखविंदर सिंह किसान थे।

    उन्होंने बेटे के लिए गांव की खेतीबाड़ी छोड़ दी थी और मोहाली में शिफ्ट हो गए थे।

    आइए उनके रोचक आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    दोहरा शतक

    सबसे कम उम्र में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी हैं शुभमन 

    शुभमन वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं। उन्होंने 23 साल 132 दिन की उम्र में यह मुकाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ हासिल किया था।

    उन्होंने 149 गेंद का सामना करते हुए 208 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए थे।

    उनसे पहले यह रिकॉर्ड भारत के ही विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के नाम था। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 24 साल 145 दिन की उम्र में दोहरा शतक जड़ा था।

    रिकॉर्ड

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत का सर्वश्रेष्ठ स्कोर गिल के नाम 

    शुभमन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल फरवरी में 63 गेंद में 126 रन की पारी खेली थी। ये किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सबसे बड़ी पारी है।

    ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। उन्होंने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 122 रन बनाए थे।

    कोहली का वह पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक था। भारत के लिए तीसरा सबसे बड़ा स्कोर रोहित शर्मा के नाम हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंद में 118 रन बनाए थे।

    IPL

    IPL 2023 में शुभमन ने किया था कमाल 

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 में शुभमन ने अविश्वनीय प्रदर्शन किया था। उन्होंने 17 मैचों में 59.33 की औसत से सर्वाधिक 890 रन बनाए थे।

    वह IPL के 1 सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे। 1 सीजन में उनसे ज्यादा रन सिर्फ कोहली (973, IPL 2016) ने बनाए हैं।

    उन्होंने IPL 2023 में सर्वाधिक 3 शतक अपने नाम किए थे। वह ऑरेंज कैप जीतने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज भी बने थे।

    करियर

    कैसा रहा है शुभमन का अंतरराष्ट्रीय करियर?

    शुभमन ने भारतीय टीम के लिए 18 टेस्ट मैच खेले हैं और 32.2 की औसत से 966 रन बनाने में कामयाब रहे हैं।

    उन्होंने 29 वनडे मुकाबलों में 63.08 की औसत से 1,514 रन बनाए हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी ने 4 शतक और 1 अर्धशतक लगाए हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शुभमन ने 11 मैच में 30.4 की औसत से 304 रन बनाए हैं। IPL में उन्होंने 91 मुकाबलों में 37.7 की औसत से 2,790 रन जड़े हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    शुभमन का चयन इस साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में भी किया गया है। वह पहली बार वनडे विश्व कप खेलते हुए नजर आएंगे। शुभमन अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रह चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शुभमन गिल
    वनडे क्रिकेट
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    यूट्यूब स्लीप टाइमर का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका यूट्यूब
    आमिर खान ला रहे लोकेश कनगराज के साथ फिल्म, करियर में पहली बार करेंगे ये कारनामा आमिर खान
    IPL: किसी एक सीजन में PBKS के इन गेंदबाजों ने लिए है 20+ विकेट पंजाब किंग्स
    अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई, योगी आदित्यनाथ ने किया पूजन अयोध्या

    शुभमन गिल

    IPL फाइनल में शेन वॉटसन ने बनाया है सबसे बड़ा स्कोर, देखिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल: शुभमन गिल के निशाने पर होंगे विराट कोहली के ये 2 बड़े रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक सीजन में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा 30+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल इंडियन प्रीमियर लीग

    वनडे क्रिकेट

    एशिया कप 2023: कोलंबो की जगह अब हंबनटोटा में होंगे सुपर-4 चरण के मैच- रिपोर्ट  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: भारत को जीत के लिए 23 ओवर में मिला 145 रन का लक्ष्य एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: भारत ने नेपाल को हराकर सुपर-4 में बनाई जगह, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा एशिया कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाले भारतीय बने, सचिन को पीछे छोड़ा  एशिया कप क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    जन्मदिन विशेष: मोहम्मद शमी हुए 33 साल के, जानिए उनके क्रिकेट करियर के रिकॉर्ड्स और आंकड़े  मोहम्मद शमी
    एशिया कप 2023, भारत बनाम नेपाल: इन खिलाड़ियों के बीच हो सकता है कड़ा मुकाबला  नेपाल क्रिकेट टीम
    हार्दिक पांड्या ने अपनी पारी को लेकर किया खुलासा, बताया कैसे करते हैं दबाव का सामना एशिया कप क्रिकेट
    ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ लगाया अर्धशतक, इस मामले में विराट कोहली को पछाड़ा पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: हशमतुल्लाह शाहिदी ने लगाया वनडे करियर का 16वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका: कसुन राजिथा ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े एशिया कप क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, चौथा टी-20: जॉनी बेयरस्टो ने लगाया 10वां अर्धशतक, पूरे किए अपने 1,500 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 में इंग्लैंड को हराकर बराबरी पर समाप्त की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025