
वनडे क्रिकेट इतिहास में इन भारतीय महिला गेंदबााजों ने किया है सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
क्या है खबर?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कई यादगार पल रचे हैं। इन खिलाड़ियों ने न केवल विरोधी टीमों को पस्त किया है, बल्कि अपने शानदार आंकड़ों से इतिहास में खास जगह बनाई है। उनकी घातक गेंदबाजी ने कई बड़े मुकाबलों का रुख बदला है। ऐसे में आइए वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाली भारतीय महिला गेंदबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।
#1
ममता माबेन (6/10)
इस सूची में पहले स्थान पर पूर्व स्टार गेंदबाज ममता माबेन हैं। उन्होंने साल 2004 में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 6.2 ओवर में सिर्फ 10 रन खर्च करते हुए 6 विकेट चटकाए थे। उनकी घातक गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम सिर्फ 66 रन पर ऑलआउट हो गई थी, सिर्फ एक बल्लेबाज शशिकला सिरिवर्दने (28) ने दहाईं अंक का आंकड़ा छूआ था। भारतीय टीम ने वह मुकाबला 196 गेंद रहते हुए 10 विकेट से जीता था।
#2
दीप्ति शर्मा (6/20)
दूसरे स्थान पर स्टार भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा हैं। उन्होंने साल 2016 में श्रीलंका के ही खिलाफ रांची में खेले गए वनडे मुकाबले में सिर्फ 20 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। उन्होंने 9.2 ओवर गेंदबाजी की थी और 1 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 20 रन खर्च किए थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 2.14 की रही थी। श्रीलंका की टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली थी।
#3
झूलन गोस्वामी और दीप्ति शर्मा- (6/31)
भारतीय टीम की पूर्व स्टार तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी और दीप्ति संयुक्त रूप से इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। झलन ने 2011 में न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 10 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ सिर्फ 31 रन खर्च करते हुए 6 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट सिर्फ 3.10 की रही थी। दीप्ति ने भीे 2024 में वेस्टइंडीज के खिालाफ 10 ओवर में 3 मेडन ओवर के साथ 31 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे।
#4
क्रांति गौड़ (6/52)
क्रांति गौड़ इस सूची में चौथे स्थान पर आ गईं हैं। उन्होंने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 2025 में 9.5 ओवर में 1 मेडन ओवर के साथ 52 रन खर्च करते हुए 6 विकेट हासिल किए। उनकी इकॉनमी रेट 5.28 की रही। भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 318/5 का स्कोर बनाया था। हरमनप्रीत कौर ने 102 रन की पारी खेली थी। जवााब में इंग्लैंड टीम 305 रन बना पाई और मुकाबला 13 रन से हार गई।