NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    IPL 2023
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऋषभ पंत करीब 6 महीने रह सकते हैं क्रिकेट से दूर, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये
    खेलकूद

    ऋषभ पंत करीब 6 महीने रह सकते हैं क्रिकेट से दूर, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये

    ऋषभ पंत करीब 6 महीने रह सकते हैं क्रिकेट से दूर, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये
    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 08, 2023, 06:18 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऋषभ पंत करीब 6 महीने रह सकते हैं क्रिकेट से दूर, BCCI देगा 21 करोड़ रुपये
    ऋषभ पंत मुंबई में अपना इलाज कर रहे हैं (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के घुटने के लिगामेंट की मुंबई में सफल सर्जरी हो चुकी है। उन्हें टीम में वापसी करने में अभी छह महीने से ज्यादा समय लग सकते हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा फैसला लिया है। BCCI उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत मिलने वाली सालाना फीस (21 करोड़ रुपये) का एकमुश्त भुगतान करेगा। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    IPL के पैसे क्यों देगा BCCI?

    पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने 16 करोड़ रुपये में IPL 2023 के लिए रीटेन किया था। नियम के तहत सभी केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों का बीमा होता है। BCCI के नियमानुसार, चोट के कारण IPL से बाहर होने की स्थिति में खिलाड़ियों को पूरा भुगतान किया जाता है। यह राशि फ्रेंचाइजी की जगह बीमा कंपनी करती है। ऐसे में पंत को IPL के 16 करोड़ और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के पांच करोड़ रुपये सहित कुल 21 करोड़ रुपये मिलेंगे।

    वार्नर बन सकते हैं दिल्ली के कप्तान

    पंत की जगह दिल्ली कैपिटल्स (DC) की कप्तानी डेविड वार्नर कर सकते हैं। वह इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की कप्तानी कर चुके हैं और उन्हें चैंपियन भी बना चुके हैं। इसी तरह पंत की गैरमौजूदगी में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं। हालांकि, टीम के पास इंग्लैंड के फिल सॉल्ट के रूप में भी एक विकल्प है, जो विकेटकीपिंग कर सकते हैं।

    कैसे और कब हुआ था हादसा?

    पंत के साथ हादसा शुक्रवार 30 दिसंबर सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ था। उस समय वह खुद ही कार चला रहे थे। उसी दौरान अचानक उनकी आंख लग गई थी। इसके बाद उनकी मर्सिडीज अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। इससे कार में आग लग गई थी, लेकिन पंत चोट लगने के बाद भी विंडस्क्रीन तोड़कर बाहर निकल आए थे। जिससे उनकी जान बची थी।

    पंत के ओवरऑल प्रदर्शन पर एक नजर

    पंत के ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 33 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान 43.67 की औसत से 2271 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 रन नाबाद है। इसी तरह 30 वनडे मैचों में 34.60 की औसत से 865 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन नाबाद रहा है। उन्होंने 66 टी-20 मैच में 22.43 की औसत से 987 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 65 रन नाबाद रहा है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    डेविड वार्नर

    ताज़ा खबरें

    'नच बलिए 10' में बतौर जज वापसी करेंगे फरहान अख्तर, ये सितारे बन सकते हैं हिस्सा फरहान अख़्तर
    IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता को दिया 192 रन का लक्ष्य, धवन-राजपक्षे के बीच शानदार साझेदारी IPL 2023
    कल की चिंता में आज कुछ नहीं कर पाते? ऐसे सीखें वर्तमान में जीना पर्सनालिटी डेवलपमेंट टिप्स
    IPL: अंतिम 3 ओवर में धोनी ने लगाए हैं सर्वाधिक छक्के, जानिए आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी

    इंडियन प्रीमियर लीग

    PBKS बनाम KKR: भानुका राजपक्षे ने लगाया IPL में अपना पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े IPL 2023
    IPL: CSK के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में तीसरे नंबर पर पहुंचे चेन्नई सुपरकिंग्स
    लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में पहली बार खेला जाएगा IPL मुकाबला, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023
    IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

    BCCI

    BCCI ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, कुल 26 खिलाड़ियों को किया गया शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर खेलेगी 2 अतिरिक्त टी-20 मुकाबले भारतीय क्रिकेट टीम
    NCA को लेकर BCCI की सख्ती, दी खिलाड़ियों की चोट ढंग से देखने की चेतावनी  भारतीय क्रिकेट टीम
    IPL 2023: BCCI ने कोरोना नियमों को लेकर खिलाड़ियों पर बरती सख्ती, जानिए क्या है कारण इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2023: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतना होता है महत्वपूर्ण, जानिए रोचक आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, केन विलियमसन पूरे सीजन से हुए बाहर केन विलियमसन
    IPL 2023: गुजरात ने किया सीजन का विजयी आगाज, चेन्नई के खिलाफ जीत की हैट्रिक गुजरात टाइटंस

    डेविड वार्नर

    IPL 2023: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: डेविड वार्नर पूरे कर सकते हैं अपने 6,000 रन, बना सकते हैं ये रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    IPL: डेविड वार्नर के नाम है अर्धशतक के मामले में ये खास रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    डेविड वार्नर इस IPL में काफी कुछ साबित करना चाहेंगे- शेन वॉटसन शेन वॉटसन

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023