NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन का शेड्यूल, जानिए अहम जानकारी
    BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन का शेड्यूल, जानिए अहम जानकारी
    खेलकूद

    BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन का शेड्यूल, जानिए अहम जानकारी

    लेखन मनोज शर्मा
    February 17, 2023 | 05:46 pm 1 मिनट में पढ़ें
    BCCI ने जारी किया इंडियन प्रीमियर लीग के 2023 सीजन का शेड्यूल, जानिए अहम जानकारी
    BCCI ने IPL 2023 का शेड्यूल जारी कर दिया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2023 में होने वाले अगले संस्करण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन का उद्घाटन मुकाबला 31 मार्च को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। लीग के इस संस्करण में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग का पिछला खिताब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में GT ने अपने नाम किया था। आइए पूरे शेड्यूल और अन्य अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं।

    IPL 2023 से जुड़ी अहम जानकारी 

    IPL 2023 में 18 डबल हैडर मुकाबले खेले जाएंगे। सभी IPL टीमें सात मैच घरेलू मैदान पर और सात मैच बाहर खेलेंगी। सभी टीमें तीन साल बाद अपने होम ग्राउंड पर मैच खेलती हुई नजर आएंगी। अगले सीजन के मुकाबले कुल 12 शहरों में खेले जाएंगे। इन शहरों में अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी और धर्मशाला के नाम शामिल हैं। फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

    दो ग्रुपों में बांटी गई टीमें, WPL के खत्म होते ही शुरू होगा IPL का रोमांच

    IPL में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। पांच टीमें ग्रुप-A का हिस्सा होंगी और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी। ग्रुप-A: मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स। ग्रुप-B: चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस। फैंस अब लगातार क्रिकेट के रोमांच से सरोबार होंगे। IPL 2023 विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल (26 मार्च) के पांच दिन बाद शुरू होगा।

    IPL 2023 की नीलामी में टूटे थे कई रिकॉर्ड्स 

    IPL 2023 के लिए पिछले साल 23 दिसंबर को आयोजित हुई नीलामी में कई खिलाड़ियों को रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा गया था। स्टार इंग्लिश ऑलराउंडर सैम कर्रन को पंजाब किंग्स (PBKS) ने 18.50 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बोली लगाकर खरीदा था। इस बोली के साथ कर्रन IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। इसी नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस (MI) ने 17.50 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कीमत पर खरीदा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    चेन्नई सुपरकिंग्स
    मुंबई इंडियंस
    गुजरात टाइटंस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा IPL 2023 से हुए बाहर, लंबर स्ट्रेस फ्रैक्चर बनी वजह  प्रसिद्ध कृष्णा
    2009 में पुजारा की चोट पर शाहरुख खान ने की थी बड़ी मदद- पुजारा के पिता चेतेश्वर पुजारा
    ऋषभ पंत को बच्चों ने दिया स्पेशल गिफ्ट, खिलाड़ी ने शेयर किया वीडियो ऋषभ पंत
    टी-20 लीग्स में खेलने के लिए बांग्लादेश और श्रीलंका दौरे पर नहीं जाएंगे जोसुआ लिटिल आयरलैंड क्रिकेट टीम

    BCCI

    चेतन शर्मा ने BCCI के मुख्य चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार  चेतन शर्मा
    भारतीय चयनकर्ता चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन, बोले- फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेते हैं भारतीय खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    विमेंस प्रीमियर लीग: जारी हुआ टूर्नामेंट का ऑफिशियल लोगो विमेंस प्रीमियर लीग
    संजय मांजरेकर की टिप्पणी पर भड़के मुरली विजय, ट्विटर पर BCCI को टैग करके निकाला गुस्सा मुरली विजय

    क्रिकेट समाचार

    रणजी ट्रॉफी में 300 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले तेज गेंदबाज बने जयदेव उनादकट जयदेव उनादकट
    दूसरा टेस्ट: भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, अश्विन-जडेजा और शमी की शानदार गेंदबाजी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: पीटर हैंड्सकॉम्ब ने लगाया करियर का पांचवां टेस्ट अर्धशतक भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    नेपाल क्रिकेट टीम ने तोड़ा भारत का रिकॉर्ड, पहले ओवर में बनाए सबसे ज्यादा रन नेपाल क्रिकेट टीम

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    एमएस धोनी ने ट्रैक्टर से की खेत में जुताई, वीडियो शेयर करके लिखी ये बात महेंद्र सिंह धोनी
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    WIPL: इन IPL फ्रेंचाइजियों ने नहीं जताई महिला टीम खरीदने की इच्छा विमेंस प्रीमियर लीग
    IPL 2023: एमएस धोनी ने शुरू किया अभ्यास, नेट्स पर बहाते दिखे पसीना महेंद्र सिंह धोनी

    मुंबई इंडियंस

    WPL नीलामी: खिलाड़ियों और टीमों से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी  विमेंस प्रीमियर लीग
    दुनिया के टॉप-5 इंस्टाग्राम अकाउंट्स वाली खेल की टीमों में RCB इकलौती भारतीय टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
    मुंबई इंडियंस और ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ा सकते हैं कैमरून ग्रीन, गेंदबाजी करना मुश्किल ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    महिला IPL की पांच टीमों का ऐलान, अडानी ग्रुप ने 1,289 करोड़ रुपये में खरीदी टीम महिला क्रिकेट

    गुजरात टाइटंस

    भारत बनाम श्रीलंका: शुभमन गिल पहले मैच में कर सकते हैं टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू  भारतीय क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन का साल 2022 में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े केन विलियमसन
    IPL 2023: नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की टीम, जानिए क्या हो सकती है प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    जोशुआ लिटिल IPL अनुबंध पाने वाले आयरलैंड के पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    अगली खबर

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023