NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / क्या है 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम और BCCI क्यों करने जा रहा है इसे लागू?
    अगली खबर
    क्या है 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम और BCCI क्यों करने जा रहा है इसे लागू?
    सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पहली बार लागू करेगा 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

    क्या है 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम और BCCI क्यों करने जा रहा है इसे लागू?

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 17, 2022
    02:45 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अब क्रिकेट में नया नियम लागू करने जा रहा है।

    इस नियम को 'इंपैक्ट प्लेयर' नाम दिया गया है। इस नियम के तहत एक मैच में 11 की बजाए 15 खिलाड़ी खेलने के काबिल हो जाएंगे।

    BCCI शुरुआत में इसे घरेलू टी-20 लीग सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आजमाएगा। इसके बाद इसे अन्य टूर्नामेंटों में भी लागू किया जा सकता है।

    उद्देश्य

    BCCI क्यों ला रहा है ये नया नियम?

    BCCI भविष्य में भी क्रिकेट की लोकप्रियता को बरकरार रखने के लिए समय-समय पर नए-नए नियम लागू करता रहता है। 'इंपैक्ट प्लेयर' भी इसी कड़ी का एक हिस्सा है।

    इस नियम के जरिए क्रिकेट स्पर्धाओं को और अधिक रोचक और प्रतिस्पर्धी बनाने का प्रयास है। यह नियम क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के लिए नया अनुभव होगा।

    BCCI ने नए नियम को लेकर राज्य खेल संघों को पत्र भी लिखा है जिसमें इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

    नियम

    क्या है 'इंपैक्ट प्लेयर' नियम?

    इस नियम के तहत कप्तान को टॉस के समय अंतिम एकादश बतानी होगी। साथ ही चार अन्य खिलाड़ियों के नाम भी सब्सिट्यूट के तौर पर बताने होंगे।

    इन चारों सब्सिट्यूट खिलाड़ियों में से किसी एक को 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम के तहत मैच के बीच में ही किसी अन्य खिलाड़ी की जगह खिलाया जा सकता है।

    मैच के दौरान दोनों टीमें पारी के 14वें ओवर से पहले इस नियम का इस्तेमाल कर सकेंगी। इसके बाद यह नियम लागू नहीं होगा।

    अन्य नियम

    'इंपैक्ट प्लेयर' के साथ जुड़े हैं ये नियम

    'इंपैक्ट प्लेयर' के तौर पर किसी गेंदबाज को शामिल किया जाता है तो वह अपने कोटे के पूरे ओवर फेंकेगा। बाहर किए गए गेंदबाज ने कितने ओवर किए, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

    नियम का इस्तेमाल करने से पहले फील्ड अंपायर को सूचना देनी होगी।

    मैच में 'इंपैक्ट प्लेयर' का इस्तेमाल जरुरी नहीं है। कप्तान चाहें तो समान टीम के साथ मैच खेल सकते हैं।

    किसी कारणवश 10 ओवर से कम का मैच हुआ तो यह नियम लागू नहीं होगा।

    IPL

    अगले साल IPL में लागू हो सकता है नियम

    BCCI घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में इस नियम को आजमाने के बाद इसे इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी लागू कर सकता है।

    IPL में लागू करने से पहले घरेलू टूर्नामेंटों में इस नियम के फायदे और नुकसान को भी ध्यान में रखा जाएगा। साथ ही इस बारे में राज्य संघों और पूर्व क्रिकेटर्स से भी राय ली जाएगी।

    BCCI का यह प्रयोग अगर सफल रहता है तो संभावना है कि IPL 2023 में इसे लागू किया जा सकता है।

    BBL

    BBL में पहले से लागू है नियम

    क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) द्वारा संचालित बिग बैश लीग (BBL) में पहले से ही यह नियम लागू है। वहां इसे 'एक्स फैक्टर' के नाम से जाना जाता है।

    BBL में 11 खिलाड़ियों के साथ दो अन्य और नाम देने होते हैं।

    मैच में पारी के 10 ओवर से पहले किसी एक खिलाडी को अन्य दो खिलाड़ियों में से एक के साथ बदला जा सकता है।

    BBL में यह प्रयोग काफी सफल रहा है और इसे काफी पसंद भी किया जाता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट के नियम

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: SRH ने RCB को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: SRH ने RCB को 42 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  IPL 2025
    IPL 2025: फिलिप सॉल्ट ने SRH के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2022: कैसा रहा सबसे ज्यादा महंगे बिके खिलाड़ियों का प्रदर्शन? श्रेयस अय्यर
    IPL 2022 में कैसा रहा दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन? विराट कोहली
    स्टार ने हासिल किए इंडियन प्रीमियर लीग के अगले पांच सालों के टीवी राइट्स BCCI
    अब ढाई महीने तक खेला जाएगा IPL, जय शाह ने दी जानकारी BCCI

    BCCI

    IPL 2022 नीलामी: 590 खिलाड़ी हुए शॉर्टलिस्ट, ऑर्चर समेत 44 नए नाम किए गए शामिल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी: खिलाड़ियों की पेमेंट से लेकर RTM तक सभी अहम नियमों की जानकारी इंडियन प्रीमियर लीग
    श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में डे-नाइट टेस्ट खेलेगा भारत, BCCI अध्यक्ष गांगुली ने की पुष्टि सौरव गांगुली
    जल्द ही कराया जाएगा संपूर्ण और बड़े महिला IPL का आयोजन- जय शाह सौरव गांगुली

    क्रिकेट समाचार

    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: टॉस जीतकर श्रीलंका की पहले गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2022: सुपर-4 के आखिरी मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया, बने ये रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेंगे आखिरी मैच क्रिकेट से संन्यास
    एशिया कप फाइनल: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    क्रिकेट के नियम

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल पायेगी जिम्बाब्वे, ICC ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित क्रिकेट समाचार
    बाउंसर पर सतर्क है BCCI, गर्दन की सुरक्षा के लिए हेलमेट को लेकर कही बड़ी बात इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    विवाद पैदा कर चुके ICC के इन नियमों को बदला जाना चाहिए क्रिकेट समाचार
    खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर बाउंसर संबंधित नियमों की समीक्षा कर सकता है MCC क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025