NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / चेतन शर्मा ने BCCI के मुख्य चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार 
    अगली खबर
    चेतन शर्मा ने BCCI के मुख्य चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार 
    चेतन शर्मा ने अपने पद से दिया इस्तीफा (तस्वीर: ट्विटर/@chetans1987)

    चेतन शर्मा ने BCCI के मुख्य चयनकर्ता पद से दिया इस्तीफा, जय शाह ने किया स्वीकार 

    लेखन अंकित पसबोला
    Feb 17, 2023
    11:29 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। BCCI के सचिव जय शाह ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है।

    हाल ही में एक न्यूज चैनल ने उनका स्टिंग किया था, जिसमें उन्होंने भारतीय टीम से जुड़े कई खुलासे किए थे। इसके बाद से यह तय माना जा रहा था कि उन्हें इस पद से हटा दिया जाएगा।

    आइए इस खबर को विस्तार से जानते हैं।

    विवाद 

    कैसे परेशानी में पड़ गए चेतन शर्मा?

    पिछले साल टी-20 विश्व कप में भारत के बाहर होने के बाद चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था।

    इसके बाद जनवरी, 2023 में उन्हें फिर से यह जिम्मेदारी मिल थी। विशेष रूप से राष्ट्रीय चयनकर्ता अनुबंध से बंधे हैं और उन्हें मीडिया से बात नहीं करनी चाहिए।

    हालांकि, शर्मा ने स्टिंग ऑपरेशन के दौरान कई सनसनीखेज खुलासे किए। उन्होंने यहां तक कहा कि कुछ खिलाड़ी मैच फिटनेस हासिल करने के लिए इंजेक्शन लेते हैं।

    खास जानकारी 

    2020 में पहली बार चयनकर्ता बने थे चेतन 

    चेतन को दिसंबर, 2020 में चयनकर्ता नियुक्त किया गया था। तब उन्होंने सुनील जोशी की जगह ली थी।

    उनका पहला कार्यकाल कई तरह के विवादों से नाता रहा था। बेमेल टीम चयन के चलते वे सवालों के घेरे में आ गए थे। चयन समिति ने एक के बाद एक कई खिलाड़ियों की टीम का कप्तान बना दिया, जिससे उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

    टी-20 विश्व कप 2022 के बाद BCCI ने पूरी समिति को बर्खास्त कर दिया था।

    अंतरराष्ट्रीय करियर 

    चेतन ने भारत से खेले थे 23 टेस्ट 

    पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज चेतन ने 1984 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना टेस्ट पदार्पण किया था। उन्होंने भारत की ओर से 23 टेस्ट खेले, जिसमें 35.45 की औसत से 61 विकेट चटकाए।

    चेतन ने 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय में पदार्पण किया था और अपने करियर में 65 वनडे में 34.86 की औसत के साथ 67 विकेट लिए थे। उन्होंने 1994 में अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

    खुलासे 

    स्टिंग के दौरान चेतन शर्मा ने किए थे अहम खुलासे 

    चेतन ने स्टिंग के दौरान खुलासा किया था कि जसप्रीत बुमराह को चोट के बावजूद सितंबर, 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के लिए मंजूरी दे दी गई थी। जिसके चलते वह टी-20 विश्व कप से बाहर हो गए थे।

    उन्होंने आगे बताया था कि विराट कोहली की कप्तानी सौरव गांगुली की वजह से नहीं गई थी। इसके अलावा उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि कोहली और रोहित शर्मा के बीच कोई मनमुटाव नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चेतन शर्मा
    भारतीय क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    BCCI

    ताज़ा खबरें

    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल न्यूयॉर्क
    ISRO का सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च हुआ असफल, तीसरा चरण नहीं कर पाया पार  ISRO
    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल

    चेतन शर्मा

    भारतीय चयनकर्ता चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन, बोले- फिटनेस के लिए इंजेक्शन लेते हैं भारतीय खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट टीम
    हार्दिक पंड्या मेरे घर आते-जाते रहते हैं, रोहित शर्मा मुझसे काफी बात करते हैं- चेतन शर्मा हार्दिक पांड्या
    चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन, बोले- गांगुली की वजह से नहीं गई कोहली की कप्तानी क्रिकेट समाचार
    चेतन शर्मा का स्टिंग ऑपरेशन, बोले- कोहली और रोहित में मनमुटाव नहीं, वे अमिताभ-धमेंद्र की तरह विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: रोहित शर्मा के शतक से भारतीय टीम मजबूत, दूसरे दिन बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत ने दुर्घटना के बाद पहली बार शेयर की अपनी फोटो, कही ये बात ऋषभ पंत
    क्या उपकप्तान होने के कारण केएल राहुल को मिल रही टेस्ट टीम में जगह? जानिए नियम केएल राहुल
    पहला टेस्ट: भारत की पारी 400 रन पर समाप्त, ऑस्ट्रेलिया पर बनाई 223 रन की बढ़त ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    ICC टी-20 रैंकिंग: जेमिमा रोड्रिगेज और ऋचा घोष को हुआ फायदा ICC रैंकिंग
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: फाइनल में सौराष्ट्र से भिड़ेगी बंगाल, जानिए दोनों टीमों का सफर और आंकड़े  रणजी ट्रॉफी
    कौन हैं भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया? पृथ्वी शॉ
    कौन है फुटबॉलर जैसी स्किल दिखाकर कैच लेने वाला क्रिकेटर, जिसकी सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ? सचिन तेंदुलकर

    BCCI

    BCCI ने विश्व कप 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा ही रहेंगे टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान- रिपोर्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय क्रिकेट टीम में चयन के लिए पास करना होगा यो-यो और डेक्सा टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    खिलाड़ियों के लिए BCCI के नए चयन मापदंड क्या हैं और क्या है डेक्सा टेस्ट? भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025