LOADING...
BCB ने किया पुरुष टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध का ऐलान, 28 खिलाड़ियों को मिली जगह
BCB ने किया पुरुष टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध का ऐलान

BCB ने किया पुरुष टीम के लिए केंद्रीय अनुबंध का ऐलान, 28 खिलाड़ियों को मिली जगह

Feb 20, 2026
12:33 pm

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साल 2026 के लिए पुरुष टीम के केंद्रीय अनुबंधों की घोषणा कर दी है। 1 जनवरी से 31 दिसंबर तक प्रभावी इस नए अनुबंध में इस बार कुल 28 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। पिछले साल इसमें 22 खिलाड़ी शामिल थे। यह निर्णय बांग्लादेशी क्रिकेट में प्रतिभाओं के विकास और पोषण के प्रति BCB की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस खिलाड़ी को किस श्रेणी में जगह मिली है।

नुकसान

तस्किन अहमद को हुआ नुकसान

2026 के केंद्रीय अनुबंधों में खिलाड़ियों की श्रेणी में भी कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद, जो पिछले साल एकमात्र A+ श्रेणी के खिलाड़ी थे, अब A श्रेणी में आ गए हैं। यह बदलाव संभवतः एड़ी की चोट के कारण हुआ है, जिसने पूरे सीजन में उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया। गौरतलब है कि तस्कीन ने 2025 में एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला था। हालांकि, वह पूरे साल सीमित ओवर क्रिकेट में सक्रिय रहे थे।

ग्रेड-B

मुशफिकुर रहीम को मिली ग्रेड-B में जगह

पूर्व कप्तान मुशफिकुर रहीम को पिछले साल मार्च में वनडे से संन्यास लेने के कारण ग्रेड-B में शामिल किया गया है। वहीं, शादमान इस्लाम, तनजीद हसन तमीम, रिशाद हुसैन और शक महेदी हसन जैसे खिलाड़ियों को ग्रेड-C से B लाया गया है। बता दें कि तंजीद हसन 2025 में बांग्लादेश के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे, जबकि रिशाद हुसैन ने पिछले सीजन में वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

Advertisement

ग्रेड

किस खिलाड़ी को मिली किस ग्रेड में जगह?

ग्रेड-A: नजमुल हुसैन शांतो, मेहदी हसन मिराज, लिटन दास और तस्कीन अहमद। ग्रेड-B: मुश्फिकुर रहीम, मोमिनुल हक, ताइजुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तौहीद हृदोय, हसन महमूद, नाहिद राणा, शादमान इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, रिशद होसियन और शक महेदी हसन। ग्रेड-C: सौम्य सरकार, जेकर अली अनिक, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद और सैयद खालिद अहमद। ग्रेड-D: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तनवीर इस्लाम, नईम हसन, हसन मुराद, शमीम हुसैन और काजी नुरुल हसन सोहन।

Advertisement