NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के इतिहास में ये बल्लेबाज हुए हैं 99 रन पर आउट, जानिए आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL के इतिहास में ये बल्लेबाज हुए हैं 99 रन पर आउट, जानिए आंकड़े 
    विराट कोहली पहली बार 99 रन पर आउट हुए थे (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के इतिहास में ये बल्लेबाज हुए हैं 99 रन पर आउट, जानिए आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Apr 09, 2025
    06:29 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां संस्करण जारी है। अब तक इस सीजन 2 शतक लगे हैं।

    पहला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने लगाया तो दूसरा पंजाब किंग्स (PBKS) की युवा सनसनी प्रियांश आर्य के बल्ले से निकला।

    IPL के इतिहास में कई बार ऐसा भी हुआ है जब बल्लेबाज शतक के बेहद करीब आकर आउट हो जाते हैं। ऐसे में आइए 99 रन पर आउट होने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    #1

    विराट कोहली 

    पहले स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। IPL 2013 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेलते हुए कोहली 99 रन पर रनआउट हो गए थे।

    उन्होंने 58 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 10 चौके और 4 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 170.68 की रही थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 183/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में DC 179/7 का स्कोर ही बना पाई थी।

    #2

    पृथ्वी शॉ 

    दूसरे स्थान पर DC के पूर्व बल्लेबाज पृथ्वी शॉ हैं। वह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ IPL 2019 में 99 रन पर पवेलियन लौट गए थे।

    शॉ ने 55 गेंदों में ये पारी खेली थी। उनके बल्ले से 12 चौके और 3 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 180 की थी।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR ने 185/8 का स्कोर बनाया था। DC ने भी उतने ही रन बनाए और बाद में उसे सुपर ओवर में जीत मिली थी।

    #3

    ईशान किशन 

    IPL 2020 में RCB का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से हुआ था। पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB ने 201/3 का स्कोर बनाया था। जवाब में ईशान की 99 रन की पारी के कारण ये मुकाबला टाई हो गया था।

    ईशान ने 58 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 चौके और 9 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 170.68 की रही थी।

    RCB को इस मुकाबले में सुपर ओवर में जीत मिली थी।

    #4

    क्रिस गेल 

    IPL इतिहास के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 2020 के संस्करण में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए खेलते हुए 99 रन बनाए थे।

    उन्हें जोफ्रा आर्चर ने आउट किया था। गेल ने 63 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 6 चौके और 8 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 157.14 की रही थी।

    इस शतक के बावजूद PBKS को 7 विकेट से हार मिली थी।

    #5

    रुतुराज गायकवाड़ 

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने IPL 2022 में SRH के खिलाफ 99 रन का स्कोर बनाया था।

    मैच में CSK पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और गायकवाड़ ने 57 गेंदों का सामना करते हुए ये रन बनाए थे। उनके बल्ले से 6 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 173.68 की रही थी।

    CSK को इस मुकाबले में 13 रन से जीत मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    विराट कोहली
    रुतुराज गायकवाड़
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    IPL 2025

    IPL 2025: MI और RCB का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  मुंबई इंडियंस
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार 75+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिलाफ खेलेंगे जसप्रीत बुमराह, कोच महेला जयवर्धने ने की पुष्टि जसप्रीत बुमराह

    विराट कोहली

    इन खिलाड़ियों की कप्तानी में भारतीय टीम ने खेले हैं सबसे अधिक ICC टूर्नामेंट के फाइनल  चैंपियंस ट्रॉफी
    चैंपियंस ट्रॉफी 2025, फाइनल: विराट कोहली अभ्यास के दौरान हुए चोटिल, बढ़ी भारत की चिंता- रिपोर्ट चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जीते हैं 3 ICC टूर्नामेंट, जानिए उनमें दोनों का प्रदर्शन?  भारतीय क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में विराट कोहली तोड़ सकते हैं चैंपियंस ट्रॉफी का ये बड़ा रिकॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    रुतुराज गायकवाड़

    रुतुराज गायकवाड़ ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में जीत के साथ किया कप्तानी में डेब्यू, ऐसा रहा प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी भारतीय क्रिकेट टीम, 6 अक्टूबर को होगा मुकाबला एशियाई खेल
    वनडे विश्व कप 2023: भारतीय टीम में मिल सकती रुतुराज या यशस्वी को जगह, जानिए कारण वनडे विश्व कप 2023
    रुतुराज गायकवाड़ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में डायमंड डक का शिकार होने वाले तीसरे भारतीय बने भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: MI बनाम RCB मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL इतिहास में इन कप्तानों ने जीते हैं लगातार सबसे ज्यादा मैच इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम GT: मोहम्मद सिराज ने चटकाए 4 विकेट, IPL करियर में 100 विकेट पूरे किए मोहम्मद सिराज
    IPL 2025: GT ने SRH को हराते हुए अपनी तीसरी जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025