NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बल्लेबाज अंबाती रायडू ने निजी कारणों से CPL से नाम वापस लिया, सिर्फ 3 मैच खेले
    अगली खबर
    बल्लेबाज अंबाती रायडू ने निजी कारणों से CPL से नाम वापस लिया, सिर्फ 3 मैच खेले
    अंबाती रायडू ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया था (तस्वीर: X/@IPL)

    बल्लेबाज अंबाती रायडू ने निजी कारणों से CPL से नाम वापस लिया, सिर्फ 3 मैच खेले

    लेखन मनोज शर्मा
    Aug 31, 2023
    03:27 pm

    क्या है खबर?

    पूर्व भारतीय बल्लेबाज अंबाती रायडू ने व्यक्तिगत कारणों से मौजूदा कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2023 के बीच से नाम वापस ले लिया है।

    रायडू को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स द्वारा एक मार्की खिलाड़ी के रूप में अनुबंधित किया गया था।

    उन्होंने इस सीजन में केवल 3 मैच ही खेले और इसमें भी उनका प्रदर्शन औसत ही रहा। रायडू ने इसी साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।

    आइए उनके बारे में और अधिक जानते हैं।

    रिपोर्ट

    IPL 2023 के बाद कहा था खेल को अलविदा 

    रायडू ने 29 मई, 2023 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के समापन के बाद भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

    इसी साल उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) में खेलने का निर्णय लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

    उन्हें टेक्सास सुपर किंग्स (TSK) का प्रतिनिधित्व करना था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने खिलाड़ियों को लिए 'कूलिंग ऑफ' का नियम तय कर रखा है।

    रिपोर्ट

    3 मैच में केवल 47 रन बना पाए रायडू 

    प्रवीण तांबे के बाद रायडू पुरुष CPL में प्रतिस्पर्धा करने वाले केवल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बने थे।

    इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी पहली पारी में एक भी रन नहीं बनाया और उसके बाद अगली दोनों पारियों में क्रमशः 32 और 15 के स्कोर बनाए।

    3 पारियों में उन्होंने 117.50 की स्ट्राइक रेट से केवल 47 रन ही बनाए। इस बीच, रायडू के साथी और जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी निजी कारणों से टूर्नामेंट छोड़ दिया है।

    रिपोर्ट

    रायडू ने जीते 6 IPL खिताब 

    रायडू ने साल 2010 में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए अपना IPL डेब्यू किया था।

    उन्होंने 2013, 2015 और 2017 में उनके साथ 3 खिताब जीते थे। इसके बाद इस बल्लेबाज को साल 2018 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए खेलना प्रारंभ किया था।

    रायडू 2021 और 2023 में CSK के खिताब जीतने वाले अभियान का भी हिस्सा थे। रायडू ने IPL के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रायडू ने इससे पूर्व वनडे विश्व कप 2019 टीम में चयन नहीं होने से नाराज होकर संन्यास ले लिया था। उन्होंने चयनकर्ताओं पर अप्रत्यक्ष रूप से भेदभाव का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने 3 माह बाद ही संन्यास का निर्णय वापस ले लिया था।

    रिपोर्ट

    रायडू के IPL आंकड़ों पर एक नजर 

    रायडू ने IPL में 204 मैचों में 28.23 की औसत से 4,348 रन बनाए हैं। उन्होंने लीग में 100* रन के उच्चतम स्कोर के साथ 1 शतक और 22 अर्द्धशतक बनाए हैं।

    उन्होंने CSK की ओर से 90 मैचों में 29.72 की औसत से 1,932 रन बनाए हैं। इस टीम की ओर से उन्होंने 1 शतक और 8 अर्धशतक जमाए हैं।

    ओवरऑल 295 टी-20 मैचों में उन्होंने 26.29 की औसत और 124.74 की स्ट्राइक रेट से 6,075 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंबाती रायडू
    इंडियन प्रीमियर लीग
    कैरेबियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    2025 सुजुकी एवेनिस स्टैंडर्ड वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    IPL 2025: RCB के फाइनल में पहुंचने पर भारत आएंगे एबी डिविलियर्स, खुद किया ऐलान इंडियन प्रीमियर लीग
    वर्से इनोवेशन 350 कर्मचारियों की करेगी छंटनी, जानिए क्या है कारण  छंटनी
    आतंकवाद के खिलाफ गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल शशि थरूर बोले- यह सम्मान और कर्तव्य की बात  केंद्र सरकार

    अंबाती रायडू

    ICC ने अंबाती रायडू पर लगाया बैन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर सकेंगे गेंदबाज़ी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    क्या दूर हो गई है भारतीय टीम में चार नंबर की टेंशन या खोज रहेगी जारी? विराट कोहली
    रायडू, राहुल, पंत या विजय शंकर, कौन है 4 नंबर का दावेदार? दिग्गजों ने दी राय क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: ऋषभ पंत और अंबाती रायडू भारतीय टीम में हुए शामिल, जानिए कैसे क्रिकेट समाचार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    लंका प्रीमियर लीग 2023: नीलामी का हिस्सा होंगे सुरेश रैना, जानिए क्या है आधार मूल्य लंका प्रीमियर लीग
    IPL 2023 फाइनल पर कॉनवे का बयान, कहा- प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार पाकर था हैरान डेवोन कॉनवे
    BCCI अधिकारियों ने 2019 विश्व कप के लिए तैयार रहने को कहा था- अंबाती रायडू अंबाती रायडू
    अभिषेक पोरेल ने किया खुलासा, IPL 2023 के दौरान ऋषभ पंत ने दी थी ये सलाह दिल्ली कैपिटल्स

    कैरेबियन प्रीमियर लीग

    CPL 2021: फाइनल में सेंट लुसिया को हराकर सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स बना चैंपियन क्रिकेट समाचार
    'अमृत महोत्सव' पर भारत बनाम विश्व एकादश क्रिकेट मैच चाहती है सरकार, BCCI को लिखा पत्र भारत की खबरें
    वेस्टइंडीज बनाम भारत: पहले टी-20 की ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार
    CPL 2022 फाइनल: बारबाडोस रॉयल्स को हराकर जमैका तैलवाह ने जीता खिताब मोहम्मद आमिर

    टी-20 क्रिकेट

    UAE बनाम न्यूजीलैंड: मार्क चैपमैन ने लगाया टी-20 करियर का 7वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    आयरलैंड बनाम भारत, दूसरा टी-20: एंड्रयू बालबर्नी ने लगाया अर्धशतक, पूरे किए 2,000 रन आयरलैंड क्रिकेट टीम
    UAE बनाम न्यूजीलैंड: जुनैद सिद्दीकी ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े UAE क्रिकेट टीम
    भारत ने दूसरे टी-20 में आयरलैंड को हराकर सीरीज में बनाई अजेय बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025