LOADING...
IPL मैच के पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए शीर्ष पर कौन
फिन एलन ने SRH के खिलाफ पहले ही ओवर में बनाए 24 रन

IPL मैच के पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज, जानिए शीर्ष पर कौन

Apr 03, 2026
04:17 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलाकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हरा दिया। SRH से मिले 227 रन के लक्ष्य के बाद KKR को सलामी बल्लेबाज फिन एलन धमाकेदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने पारी के पहले ओवर में 24 रन बटोरे, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वह IPL मैच की पारी पहले ओवर में सर्वाधिक रन बनाने वाले संयुक्त दूसरे बल्लेबाज बने हैं। आइए अन्य के बारे में जानते हैं।

#1

यशस्वी जायसवाल - 26 रन बनाम KKR, 2023

इस सूची में राजस्थान रॉयल्स (RR) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2023 में KKR के खिलाफ RR की पारी के पहले ओवर में कुल 26 रन बटोरे थे। उन्होंने KKR से मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नितीश राणा के पहले ओवर में 2 छक्के और 2 चौके समेत कुल 26 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने नाबाद 98 रन की पारी खेलकर टीम को 9 विकेट से जीत दिलाई थी।

#2

पृथ्वी शॉ - 24 रन बनाम KKR, 2021

इस सूची में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2021 में KKR के खिलाफ DC की पारी के पहले ओवर में 24 रन बटोरे थे। उन्होंने KKR से मिले 155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए शिवम मावी के पहले ओवर में 6 चौके जड़कर 24 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 41 गेंदों में 82 रन की पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाई में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

#2

फिन एलन - 24 रन बनाम SRH, 2026

इस सूची में KKR के सलामी बल्लेबाज फिन एलन भी दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने SRH के खिलाफ KKR की पारी के पहले ओवर में 24 रन बटोरे। उन्होंने SRH से मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड पायने के पहले ओवर में 2 छक्के और 3 चौकों से 24 रन बनाए। हालांकि, इसके बाद वह 7 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद KKR की पूरी टीम 161 रन पर ढेर हो गई।

Advertisement

#3

यशस्वी जायसवाल - 22 रन बनाम PBKS, 2025

सूची में RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 2025 में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ RR की पारी के पहले ओवर में 22 रन बटोरे थे। उन्होंने PBKS से मिले 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 22 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने 25 गेंदों में 50 रन की आक्रामक पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Advertisement