
टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले बल्लेबाजों पर नजर, सूची में एक भारतीय भी शामिल
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 42वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 11 से हरा दिया।
इस मैच में RCB के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने शानदार 70 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह उनके टी-20 करियर का 111वां 50+ का स्कोर रहा है।
उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल (110) को पीछे छोड़ दिया। ऐसे में आइए टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाजों पर नजर डाल लेते हैं।
#1
डेविड वार्नर - 117
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर है।
उन्होंने अपने टी-20 करियर में 117 बार 50 रन से अधिक के स्कोर बनाए हैं। इसमें 8 शतक और 109 अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने 404 मैचों की 403 पारियों में 36.77 की औसत और 140.18 की स्ट्राइक रेट से 13,019 रन अपने नाम किए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 135 रन का रहा है। उन्होंने 1,322 चौके और 462 छक्के भी जड़े हैं।
#2
विराट कोहली - 111
इस सूची में दूसरे नंबर पर RCB की रन मशीन विराट कोहली हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 111 बार 50 रन से अधिक के स्कोर बनाए हैं। इसमें 9 शतक और 102 अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने इस प्रारूप में 408 मैचों की 391 पारियों में 41.88 की औसत और 134.47 की स्ट्राइक रेट से 13,278 रन अपने नाम किए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 122 रन का रहा है। उन्होंने 1,179 चौके और 429 छक्के भी जड़े हैं।
#3
क्रिस गेल - 110
इस सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल हैं। उन्होंने टी-20 करियर में 110 बार 50 रन से अधिक के स्कोर बनाए हैं। इसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने इस प्रारूप में 463 मैचों की 455 पारियों में 36.22 की औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट से 14,562 रन अपने नाम किए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 175 रन का रहा है। उन्होंने 1,132 चौके और 1,056 छक्के भी जड़े हैं।
#4
बाबर आजम - 102
इस सूची में चौथे नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज बाबर आजम हैं। उन्होंने अपने टी-20 करियर में 102 बार 50 रन से अधिक के स्कोर बनाए हैं। इसमें 11 शतक और 91 अर्धशतक शामिल हैं।
उन्होंने इस प्रारूप में 315 मैचों की 304 पारियों में 43.03 की औसत और 129.18 की स्ट्राइक रेट से 11,147 रन अपने नाम किए हैं।
उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन का रहा है। उन्होंने 1,177 चौके और 208 छक्के भी जड़े हैं।