NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 क्रिकेट: सबसे कम पारियों में 13,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
    अगली खबर
    टी-20 क्रिकेट: सबसे कम पारियों में 13,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज
    वार्नर ने पूरे किए अपने 13,000 टी-20 रन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 क्रिकेट: सबसे कम पारियों में 13,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 22, 2025
    06:38 pm

    क्या है खबर?

    बीते सोमवार को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में कराची किंग्स के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने पेशावर जाल्मी के खिलाफ मुकाबले में 60 रन की पारी खेली।

    इस अर्धशतकीय पारी के दौरान ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। दरअसल, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने टी-20 क्रिकेट में अपने 13,000 रन पूरे किए। वह इस आंकड़े को छूने वाले छठे बल्लेबाज बने।

    इस बीच सबसे कम पारियों में 13,000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #1 

    क्रिस गेल (381 पारी)

    टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 13,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 381वीं पारी में यह कारनामा किया था।

    गेल ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 463 मैच खेले हैं, जिसकी 455 पारियों में उन्होंने 36.22 की औसत और 144.75 की स्ट्राइक रेट से 14,562 रन बनाए हैं।

    इसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 175 रन का रहा है।

    #2 

    विराट कोहली  (386 पारी)

    इस सूची में विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं। उन्होंने 386वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    वह 13,000 टी-20 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय भी बने थे।

    कोहली ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 407 मैच खेले हैं, जिसकी 390 पारियों में उन्होंने 41.79 की औसत और 134.33 की स्ट्राइक रेट से 13,208 रन बनाए हैं।

    इसमें 9 शतक और 101 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 122 रन का रहा है।

    #3 

    डेविड वार्नर (403 पारी)

    वार्नर ने 403 पारियों में ये आंकड़ा छूआ है। उन्होंने अब तक 36.77 की औसत और 140.18 की स्ट्राइक रेट के साथ 13,019 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 135* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 8 शतक और 109 अर्धशतक लगाए हैं।

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में वार्नर ने 110 मैचों में 33.43 की औसत और 142.47 की स्ट्राइक रेट से 3,277 रन बनाए। इस बीच उन्होंने 1 शतक और 28 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

    #4 

    एलेक्स हेल्स (474 पारी)

    इस सूची में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एलेक्स हेल्स चौथे नंबर पर काबिज हैं।

    उन्होंने 474वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की थी।

    हेल्स ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में कुल 494 मैच खेले हैं, जिसकी 490 पारियों में उन्होंने 30.40 की औसत और 145.28 की स्ट्राइक रेट से 13,610 रन बनाए हैं।

    इसमें 7 शतक और 85 अर्धशतक भी शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नाबाद 119 रन का रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 क्रिकेट
    डेविड वार्नर
    क्रिकेट समाचार
    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    बचत करने का '3 का नियम' क्या है, इसे अपने जीवन में कैसे अपनाएं? पर्सनल फाइनेंस
    विश्व बैंक ने मानक बदला, 10 साल में गरीबी दर 27.1 से 5.3 प्रतिशत हुई विश्व बैंक
    कंगना रनौत पर क्यों भड़क गईं कुनिका सदानंद? बोलीं- जब देखो, तब बकवास करती है कंगना रनौत
    यूरोपीय टी-20 प्रीमियर लीग साल 2026 तक के लिए स्थगित, जानिए क्या रहा कारण इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल

    टी-20 क्रिकेट

    टिम सेफर्ट ने पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टी-20 में खेली 97* रन की पारी, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन देने वाली टीमों पर एक नजर  IPL 2025
    IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाले विकेटकीपर IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने SRH को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025

    डेविड वार्नर

    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेवोन कॉनवे और डेविड वार्नर तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय से हुए बाहर डेवोन कॉनवे
    डेविड वार्नर IPL इतिहास में सर्वाधिक बार रहे हैं शीर्ष स्कोरर, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: डेविड वार्नर ने पहले 10 ओवर में जड़े हैं सर्वाधिक अर्धशतक, जानिए अन्य के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024 में डेविड वार्नर बना सकते हैं ये अहम रिकॉर्ड्स  IPL 2024

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL 2025: MI बनाम CKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: MI बनाम CSK मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए दर्ज की अपनी 5वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2025

    क्रिकेट रिकॉर्ड्स

    चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास की 5 सबसे बड़ी साझेदारी पर एक नजर  चैंपियंस ट्रॉफी
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: जीते हुए मैचों में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं 50 से अधिक शतक रोहित शर्मा
    चैंपियंस ट्रॉफी के एक संस्करण में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सर्वाधिक विकेट  चैंपियंस ट्रॉफी
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: किसी एक मैदान पर तीनों प्रारूप में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं शतक शुभमन गिल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025