Page Loader
IPL इतिहास में विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर
रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पूरे किए 50 छक्के (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL इतिहास में विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर

Apr 14, 2025
11:44 am

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 29वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हरा दिया। MI के लिए रोहित शर्मा 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह IPL इतिहास में किसी विरोधी टीम के खिलाफ 50 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। आइए IPL में विरोधी टीमों के खिलाफ सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

रोहित शर्मा ने DC के खिलाफ जड़े 50 छक्के

इस सूची में रोहित पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने DC के खिलाफ अपने 50 छक्के पूरे कर लिए हैं। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज विरोधी टीम के खिलाफ 50 छक्के नहीं जड़ पाया है। रोहित ने DC के खिलाफ अब तक 36 मैचों में 31.88 की औसत और 132.83 की स्ट्राइक रेट से 1,052 रन बनाए हैं। इसमें 6 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस टीम के खिलाफ 50 छक्कों के साथ 88 चौके भी जड़ चुके हैं।

#2

महेंद्र सिंह धोनी ने RCB के खिलाफ जड़े 49 छक्के

इस सूची में दूसरे पायदान पर चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी हैं। उन्होंने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ सर्वाधिक 49 छक्के जड़े हैं। धोनी ने RCB के खिलाफ अब तक 37 मैच की 34 पारियों में 40.64 की औसत और 143.04 की स्ट्राइक रेट से 894 रन बनाए हैं। इसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस टीम के खिलाफ 49 छक्कों के साथ 57 चौके भी जड़ चुके हैं।

#3

विराट कोहली ने CSK के खिलाफ जड़े 43 छक्के

इस सूची में तीसरे पायदान पर RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने IPL में CSK के खिलाफ सर्वाधिक 43 छक्के जड़े हैं। कोहली ने अपने IPL करियर में CSK के खिलाफ अब तक 34 मैच की 33 पारियों में 37.38 की औसत और 125.46 की स्ट्राइक रेट से 1,084 रन बनाए हैं। इसमें 9 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस टीम के खिलाफ 43 छक्कों के साथ 78 चौके भी जड़ चुके हैं।

#4

केएल राहुल ने RCB के खिलाफ जड़े 43 छक्के

इस सूची में तीसरे पायदान पर ही दिल्ली कैपिटल्स (DC) के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल हैं। उन्होंने IPL में RCB के खिलाफ सर्वाधिक 43 छक्के जड़े हैं। राहुल ने अपने IPL करियर में RCB के खिलाफ अब तक 17 मैच की 16 पारियों में 74.10 की औसत और 147.32 की स्ट्राइक रेट से 741 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। वह इस टीम के खिलाफ 43 छक्कों के साथ 53 चौके भी जड़ चुके हैं।