NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टी-20: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त 
    अगली खबर
    पहला टी-20: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त 
    श्रीलंका को मैच में शानदार जीत मिली है (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    पहला टी-20: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 3 रन से हराया, सीरीज में ली 1-0 की बढ़त 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 04, 2024
    09:26 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज का पहले मुकाबला 3 रन से जीत लिया है।

    इसी के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

    श्रीलंका ने पहली पारी में 3 विकेट खोकर 206 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में 203 रन ही बना पाई।

    ऐसे में आइए पूरे मैच पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    ऐसे मिली श्रीलंका को जीत 

    श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। 37 रन तक टीम के 2 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद कुसल मेंडिस (59), सदीरा समरविक्रमा (61) ने कमाल की पारी खेली।

    आखिरी ओवरों में चरिथ असलंका (44) ने तेजी से रन बनाए।

    बांग्लादेश का कोई भी गेंदबाज मैच में अपनी छाप नहीं छोड़ पाया।

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश के लिए सबसे बड़ा स्कोर जेकर अली (68) ने बनाया। उनके अलावा महमुदुल्लाह ने भी अर्धशतकीय पारी खेली।

    अर्धशतक

    मेंडिस ने बांग्लादेश के खिलाफ जड़ दिया 5वां अर्धशतक 

    सलामी बल्लेबाज मेंडिस ने मैच में 36 गेंद का सामना किया और 59 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 163.89 की रही।

    बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में यह उनका 5वां अर्धशतक था। वह क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में 13 अर्धशतक लगा चुके हैं।

    उन्होंने 62 मैच की 62 पारियों में 23.86 की औसत से 1,432 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 79 रन रहा है।

    पारी

    समरविक्रमा ने खेली सर्वश्रेष्ठ पारी 

    समरविक्रमा ने मैच में 48 गेंद का सामना किया और 61 रन की पारी खेली। उनके बल्ले से 8 चौके और 1 छक्का निकला। उनकी स्ट्राइक रेट 127.08 की रही।

    यह उनके टी-20 करियर का दूसरा अर्धशतक था।

    उन्होंने अब तक 16 मैच की 15 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 296 रन बनाए हैं। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था।

    असलंका ने 21 गेंद में 44 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 209.52 की रही।

    गेंदबाजी

    महमुदुल्लाह की शानदार पारी 

    बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने कमाल की पारी खेली। उन्होंने 31 गेंद का सामना किया और 54 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 174.19 की रही। उनके बल्ले से 2 चौके और 4 छक्के निकले।

    उनको और जेकर को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज मैच में अच्छा नहीं कर पाया। महमुदुल्लाह के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 7वां अर्धशतक था।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन रहा है। उन्होंने अब तक 122 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और 2,175 रन बनाए हैं।

    जानकारी

    जेकर ने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया 

    जेकर ने 34 गेंद का सामना किया और 4 चौके और 6 छक्के की मदद से 68 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 200.00 की रही। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक था। वह अभी अपना सिर्फ चौथा मुकाबला खेल रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    स्पेस सूट किन चीजों से बनाए जाते हैं और उनका परीक्षण कैसे होता है? अंतरिक्ष
    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पहला वनडे: मोहम्मद नबी ने श्रीलंका के खिलाफ जड़ा अपना पहला वनडे शतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: अजमतुल्लाह उमरजई ने जड़ा अपना पहला वनडे शतक, जानिए आंकड़े अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    पहला वनडे: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को हराकर सीरीज में बनाई बढ़त, ये बने रिकॉर्ड्स अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए सर्वोच्च टीम स्कोर पर एक नजर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: तैजुल इस्लाम ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड की पहली पारी 180 रन पर सिमटी, तीसरे दिन फेंके गए 27 ओवर  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा टेस्ट: एजाज पटेल ने दूसरी पारी में चटकाए 6 विकेट, जानिए आंकड़े एजाज पटेल
    बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड: मिचेल सेंटनर ने की टेस्ट मुकाबले की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, चटकाए इतने विकेट न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट

    WPL 2024: यास्तिका भाटिया ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: डेवोन कॉनवे और डेविड वार्नर तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय से हुए बाहर डेविड वार्नर
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे टी-20 मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WPL 2024: सबभिनेनी मेघना ने जड़ा लीग में अपना पहला अर्धशतक, जानिक उनके आंकड़े विमेंस प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    आयरलैंड के खिलाफ अफगानिस्तान ने अपनी दूसरी पारी में गंवाए 3 विकेट, ऐसा रहा दूसरा दिन अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: टी-20 सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    WPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स WPL 2024
    IPL 2024: चेन्नई सुपरकिंग्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025