LOADING...
बांग्लादेश बनाम भारत: ईशान किशन ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया
ईशान किशन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया है। (तस्वीर: ट्विटर/@BCCI)

बांग्लादेश बनाम भारत: ईशान किशन ने वनडे करियर का पहला शतक लगाया

Dec 10, 2022
01:21 pm

क्या है खबर?

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अपने करियर का पहला शतक लगाया है। उन्होंने 10वें मैच में पहला शतक लगाया। किशन ने 85 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और दो छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 121.59 का रहा। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण किशन को आज प्लेइंग इलेवन में मौका मिला है।

किशन

किशन का वनडे और टी-20 करियर

किशन वनडे में तीन अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उनका औसत 45.12 का है, वहीं उन्होंने 96.27 के स्ट्राइक रेट से 350 से अधिक रन बनाए हैं। किशन ने अपना पहला वनडे मुकाबला 18 जुलाई, 2021 को श्रीलंका के खिलाफ खेला था। किशन ने अपना पहला टी-20 मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ 14 मार्च, 2021 को खेला था। वहीं भारत के लिए इस खिलाड़ी ने 21 टी-20 मैच खेले हैं और 29.45 की औसत से 589 रन बनाए हैं।

विराट कोहली

क्यों खास है किशन का शतक?

किशन के सलामी जोड़ीदार शिखर धवन (3) सस्ते में आउट हो गए। किशन ने शानदार ढंग से बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना किया और 50 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली के मैदान पर आने के बाद किशन और तेजी से रन बनाने लगे। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई। किशन का ये शतक तब आया जब वह पहले दो मैच में टीम का हिस्सा नहीं थे और दोनों मैच में टीम को हार मिली थी।

श्रीलंका

किशन का इस साल प्रदर्शन

24 साल के किशन इस साल वनडे में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस साल आठ एकदिवसीय मैचों में 40 से अधिक की औसत से 300 से अधिक रन बनाए हैं। वनडे फॉर्मेट में उनका स्ट्राइक रेट 85 से ज्यादा रहा है। किशन के अपने वनडे करियर के पहले मैच में ही श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। अगले साल का वनडे वर्ल्ड कप देखते हुए किशन की आज की ये पारी काफी अहम है।