Loading...
बाबर आजम का बतौर कप्तान विदेशी धरती पर कैसा रहा है प्रदर्शन?
बाबर आजम कप्तान के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया है (फाइल तस्वीर)

बाबर आजम का बतौर कप्तान विदेशी धरती पर कैसा रहा है प्रदर्शन?

Aug 06, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने लगातार 4 टेस्ट की हार का सिलसिला खत्म किया। साथ ही टीम ने जुलाई 2023 में श्रीलंका को हराने के बाद पहली बार विदेशी धरती पर टेस्ट जीत दर्ज की। यह बाबर की कप्तानी में 12 मैचों में 9वीं विदेशी टेस्ट जीत रही। आइए विदेश में उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

कप्तान

बाबर ने पहली बार 2021 में की थी कप्तानी

बाबर ने पहली बार 2021 में पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी संभाली और जनवरी 2023 तक टीम की अगुआई की।

हाल ही में खत्म हुई वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज उनकी कप्तानी के दूसरे कार्यकाल की पहली सीरीज थी।

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान ने 22 टेस्ट खेले हैं, जिसमें टीम को 11 मुकाबलों में जीत मिली। वहीं, 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। 4 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में बाबर का जीत प्रतिशत 61.11 रहा है।

विदेशी

बाबर ने ये खास रिकॉर्ड किया अपने नाम 

बाबर ने कप्तान के तौर पर 12 विदेशी टेस्ट मैचों में 9 में जीत दर्ज की हैं। वह वर्तमान में विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बेहतर जीत-हार अनुपात रखने वाले कप्तान हैं।

यह आंकड़ा कम से कम 12 विदेशी टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों के आधार पर है।

पाकिस्तान लगातार 8 मैच हारने का सिलसिला तोड़ने में कामयाब रहा, जो विदेशी टेस्ट में उनकी सबसे लंबी हार की स्ट्रीक थी।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड्स

बाबर ने ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 

वेस्टइंडीज की धरती पर हुई 10 वेस्टइंडीज-पाकिस्तान सीरीज में से यह 5वीं सीरीज थी जो ड्रॉ रही।

बाबर पाकिस्तान के लिए संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा 10 बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' बनने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इमरान खान और वसीम अकरम की बराबरी कर ली है।

वहीं, 11 जीत के साथ बाबर संयुक्त रूप से पाकिस्तान के चौथे सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं।

ADVERTISEMENT

आंकड़े

ऐसा रहे हैं बाबर के आंकड़े 

दूसरे टेस्ट मैच में बाबर ने मैच जिताऊ 88 रन की पारी खेली। यह पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए टेस्ट प्रारूप में उनका 13वां अर्धशतक था।

इसके अलावा उनके नाम 4 शतक भी दर्ज हैं।

बाबर ने अब तक कप्तान के तौर पर 22 टेस्ट मैचों में 53.33 की औसत से 1,920 रन बना लिए हैं।

वहीं, अपने टेस्ट करियर में उन्होंने अब तक 43.68 की औसत से 4,674 रन बनाए हैं, जिसमें 9 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

ADVERTISEMENT