LOADING...
IPL 2020: कोरोना वायरस के चलते IPL कॉन्ट्रैक्ट छोड़ सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

IPL 2020: कोरोना वायरस के चलते IPL कॉन्ट्रैक्ट छोड़ सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

लेखन Neeraj Pandey
Mar 17, 2020
05:08 pm

क्या है खबर?

कोरोना वायरस के चलते भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में हर प्रकार की क्रिकेट को निलंबित कर दिया गया है। 29 मार्च से शुरु होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को भी 15 अप्रैल तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को IPL 2020 की नीलामी में सबसे ज़्यादा पैसे मिले थे, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया की लोकल रिपोर्ट्स की माने तो वे IPL कॉन्ट्रैक्ट छोड़ सकते हैं।

बयान

खिलाड़ियों को खुद लेना होगा निर्णय- चीफ एक्सीक्यूटिव

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एक्सीक्यूटिव केविन रॉबर्ट्स ने मंगलवार को कहा कि उनके खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से IPL टीमों के साथ कॉन्ट्रैक्ट में हैं और उन्हें खुद फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा, "हम केवल सलाह दे सकते हैं। हम इस बात को लेकर चिंतित हैं कि हमारे खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप से IPL कॉन्ट्रैक्ट में हैं और वह समय जल्द ही आएगा जब वे हमसे इस बारे में सलाह लेंगे।"

IPL कॉन्ट्रैक्ट

कमिंस, मैक्सवेल और स्मिथ से कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को कहा जा सकता है- रिपोर्ट

ऑस्ट्रेलिया के एक अखबार ने रिपोर्ट किया है कि फिलहाल CA इस बारे में विचार कर रही है कि वह अपने खिलाड़ियों को IPL या इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड के लिए भेजे अथवा नहीं। IPL में अलग-अलग टीमों के साथ कुल 17 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कॉन्ट्रैक्ट में हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि तेज गेंदबाज पैट कमिंस, पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल से कॉन्ट्रैक्ट छोड़ने को कहा जा सकता है।

Advertisement

IPL नीलामी

कमिंस बने थे IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी

IPL 2020 की नीलामी में पैट कमिंस को कोलकाता नाइटराइर्स ने 15.5 करोड़ रूपये की बड़ी राशि में खरीदा था। इसके साथ ही कमिंस IPL के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए थे। वह IPL इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी भी हैं। ग्लेन मैक्सवेल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा है। मुंबई इंडियंस ने नाथन कूल्टर नाइल को आठ करोड़ रूपये में खरीदा है।

Advertisement

कोरोना का प्रभाव

कोरोना के चलते ऑस्ट्रेलिया में खत्म हो गया सीजन

कोरोना वायरस के चलते ऑस्ट्रेलिया ने शेफील्ड शील्ड के फाइनल को रद्द कर दिया और टेबल टॉपर रहने वाली न्यू साउथ वेल्श को खिताब दे दिया। इसके अलावा देश की घरेलू चैंपियनशिप प्लंकेट शील्ड के भी आखिरी दो राउंड नहीं खेले गए और 2019-20 सीजन को समाप्त कर दिया गया। ऑस्ट्रेलिया में फिलहाल हर प्रकार की क्रिकेट पर रोक लगा दी गई है। हाल ही में उनका न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज़ भी रद्द हुआ था।

Advertisement