NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, गाबा टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने जड़ा 33वां टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, गाबा टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने जड़ा 33वां टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 
    स्टीव स्मिथ ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, गाबा टेस्ट: स्टीव स्मिथ ने जड़ा 33वां टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 15, 2024
    11:41 am

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने अपनी खोई हुई फॉर्म प्राप्त कर ली है।

    भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ गाबा में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टेस्ट में उन्होंने कमाल की शतकीय पारी (101) खेली है।

    यह उनके टेस्ट करियर का 33वां और भारतीय टीम के खिलाफ 10वां शतक रहा। साल 2024 में यह उनका पहला टेस्ट शतक है।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    कैसी रही स्मिथ की पारी?

    स्मिथ ने 185 गेंदों का सामना करते हुए शतक पूरा किया। शुरुआती ओवरों में इस खिलाड़ी पर भारतीय गेंदबाजों ने दबाव बनाया, लेकिन जैसे ही स्मिथ की नजरें जमीं उन्होंने आकर्षक शॉट लगाना शुरू कर दिया।

    एक समय ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज सिर्फ 75 रन पर पवेलियन में थे। यहां से स्मिथ ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पारी संभाली।

    हेड के साथ स्मिथ ने 302 गेंदों में 241 रनों की साझेदारी निभाई। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।

    बराबरी

    स्मिथ ने स्टीव वॉ को छोड़ा पीछे

    स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 33वां शतक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ और न्यूजीलैंड के केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने 32 टेस्ट शतक लगाए हैं।

    स्मिथ ने इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज एलिस्टेयर कुक की बराबरी कर ली है। कुक ने अपने टेस्ट करियर में 161 मैच खेले थे और इसकी 291 पारियों में 33 शतक लगाने में कामयाब रहे थे।

    वॉ ने 168 टेस्ट मैचों में 32 शतक लगाए थे।

    शतक

    ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक 

    स्मिथ अब ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले स्थान पर रिकी पोंटिग हैं। उन्होंने 168 टेस्ट की 287 पारियों में 41 शतक लगाए थे। स्मिथ अब 33 शतक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    सक्रिय खिलाड़ियों में स्मिथ से ज्यादा शतक सिर्फ इंग्लैंड के जो रूट ने लगाए हैं। उनके बल्ले से 152 टेस्ट में 36 शतक निकले हैं।

    विराट कोहली के नाम टेस्ट में 30 शतक है।

    रिकॉर्ड्स

    स्मिथ ने ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम 

    स्मिथ संयुक्त रूप से भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट ने 55 पारियों में भारतीय टीम के खिलाफ 10 टेस्ट शतक लगाए हैं।

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में स्मिथ भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने हैं। उन्होंने पोटिंग को पीछे छोड़ दिया है।

    पोटिंग ने भारत के खिलाफ 14 शतक लगाए थे। स्मिथ के अब 15 शतक हो गए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है स्मिथ का टेस्ट करियर?

    स्मिथ ने पहला टेस्ट साल 2010 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 112 मुकाबले खेले हैं। इसकी 199 पारियों में 56.35 की औसत से 9,805 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 33 शतक के अलावा 41 अर्धशतक भी निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 239 रन रहा है।

    स्मिथ ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन (3,417) इंग्लैंड के खिलाफ बनाए हैं। भारत के खिलाफ इस खिलाड़ी के बल्ले से 22 मैच में 2,162 रन निकले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    स्टीव स्मिथ

    ताज़ा खबरें

    ओला इंजीनियर ने मरने से पहले दोस्त को भेजा संदेश, लिखा- बताना मैं दुर्घटना में मरा ओला
    पर्सनल फाइनेंस में वित्तीय स्थिरता के लिए अपनाएं ये तरीके, कर पाएंगे बचत  पर्सनल फाइनेंस
    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट

    भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम का ऐलान, एक बड़ा बदलाव हुआ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया की पिचों से भारत अब नहीं डरता, जानिए इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने ऐसा क्यों कहा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट: रोहित शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, नहीं करेंगे सलामी बल्लेबाजी  रोहित शर्मा
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: नवंबर महीने के लिए जसप्रीत बुमराह समेत ये खिलाड़ी हुए नामित  जसप्रीत बुमराह

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    ग्लेन मैक्सवेल ने खुलकर की यशस्वी जायसवाल की तारीफ, कहा- बनाएंगे 40 से अधिक टेस्ट शतक ग्लेन मैक्सवेल
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: एडिलेड ओवल पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज  भारतीय क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट: कौन है ब्यू वेबस्टर जो ऑस्ट्रेलिया की टीम में हुए शामिल? भारतीय क्रिकेट टीम
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25: एडिलेड ओवल के मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज  भारतीय क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    एडिलेड टेस्ट: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, भारतीय टीम में 3 बदलाव  भारतीय क्रिकेट टीम
    हैरी ब्रूक के नाम विदेशी सरजमीं पर 10 टेस्ट मैचों में 7 शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एडिलेड टेस्ट: मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    रोहित शर्मा ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में लगाया केवल एक अर्धशतक, जानिए निराशाजनक आंकड़े  रोहित शर्मा

    स्टीव स्मिथ

    ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: स्टीव स्मिथ ने लगाया विश्व कप 2023 में दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: स्टीव स्मिथ का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े वनडे क्रिकेट
    टी-20 क्रिकेट में स्टीव स्मिथ का भारतीय सरजमीं पर कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े टी-20 क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025