Loading...
ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: जोश हेजलवुड ने किए 6 शिकार, 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए
जोश हेजलवुड ने लिया 5 विकेट हॉल (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश: जोश हेजलवुड ने किए 6 शिकार, 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए

Aug 15, 2026
09:13 am

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी की है। चोट के बाद लगभग एक साल बाद टेस्ट खेलने वाले इस ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम की पहली पारी में कुल 6 विकेट लिए। यह उनका 14वां, 5 विकेट हॉल साबित हुआ और इस बीच उन्होंने अपने 300 टेस्ट विकेट भी पूरे किए। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही हेजलवुड की गेंदबाजी 

हेजलवुड ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए मोमिनुल हक (49) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

उन्होंने विपक्षी टीम के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (84) को भी पवेलियन की राह दिखाई।

इसके बाद उन्होंने निचले क्रम में मेहदी हसन मिराज (65), हसन महमूद (14), इबादत हुसैन (7) और तैजुल इस्लाम (17) के भी विकेट हासिल किए।

उन्होंने 28 ओवर में 89 रन देते हुए कुल 6 सफलताएं हासिल की।

आंकड़े 

300 टेस्ट विकेट वाले 9वें ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बने हेजलवुड 

हेजलवुड टेस्ट में 300 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के कुल 9वें गेंदबाज बने।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड शेन वॉर्न के नाम पर दर्ज है। पूर्व महान लेग स्पिनर ने 145 टेस्ट में 25.41 की औसत के साथ 708 विकेट लिए थे।

उनके अलावा नाथन लियोन (568), ग्लेन मैक्ग्रा (563), मिचेल स्टार्क (435), डेनिस लिली (355), पैट कमिंस (316), मिचेल जॉनसन (313) और ब्रेट ली (310) ही 300+ विकेट ले चुके थे।

ADVERTISEMENT

हेजलवुड 

बांग्लादेश के खिलाफ 5 विकेट हॉल वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई 

हेजलवुड अब बांग्लादेश के खिलाफ 5 या उससे अधिक विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के कुल चौथे गेंदबाज बने हैं।

उनसे पहले स्टुअर्ट मैकगिल, लियोन और वॉर्न ऐसा कर चुके हैं। हेजलवुड का यह बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा ही टेस्ट मैच है, जिसकी 3 पारियों में उन्होंने कुल 6 विकेट चटकाए हैं।

इस मैच से पहले हेजलवुड ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने पहले टेस्ट में कोई विकेट नहीं लिया था।

ADVERTISEMENT

टेस्ट करियर 

शानदार रहा है हेजलवुड का टेस्ट करियर 

हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए पहला टेस्ट मैच साल 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था।

उन्होंने अब तक 77 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसकी 144 पारियों में 24.02 की शानदार औसत से उन्होंने 301 विकेट लिए हैं।

उन्होंने 14 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 67 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।

वह फिलहाल ऑस्ट्रेलिया से 9वें सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

बांग्लादेश 

बांग्लादेश ने बनाई मजबूत बढ़त 

डार्विन टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने निराश किया था और पूरी टीम सिर्फ 198 रन पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने 6 विकेट लिए थे।

जवाब में बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 426 रन बनाए हैं। मेहमान टीम की ओर से तंजीद हुसैन तमीम ने सर्वाधिक 101 रन बनाए।

पहली पारी के आधार पर बांग्लादेश ने 228 रन की बढ़त हासिल की।

ADVERTISEMENT