LOADING...
रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब नबी डार ने चटकाए सर्वाधिक विकेट, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन 
जोरदार रहा आकिब नबी डार का प्रदर्शन (तस्वीर: एक्स/@ImTanujSingh)

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब नबी डार ने चटकाए सर्वाधिक विकेट, जानिए कैसा रहा उनका प्रदर्शन 

Feb 28, 2026
06:27 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 का खिताब अपने नाम किया। कर्नाटक क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ और पहली पारी के आधार पर बढ़त लेने के चलते जम्मू-कश्मीर ने खिताब जीता। जम्मू-कश्मीर के इस सफल अभियान में तेज गेंदबाज आकिब नबी डार ने अविश्वसनीय प्रदर्शन किया, जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया। आइए नबी के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में आकिब नबी ने चटकाए सर्वाधिक विकेट  

आकिब नबी रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए। उन्होंने इस सीजन 10 मुकाबले खेले हैं और इसकी 17 पारियों में 12.56 की उम्दा औसत के साथ 60 विकेट अपने नाम किए। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/24 का रहा है। नबी के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट उत्तराखंड क्रिकेट टीम के मयंक मिश्रा ने लिए। मिश्रा ने 8 मैच में 59 विकेट चटकाए।

5 विकेट हॉल 

आकिब नबी ने लिए सर्वाधिक 5 विकेट हॉल 

सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल भी नबी (7) ने लिए। उनके बाद उत्तराखंड के मयंक मिश्रा, बंगाल के शहबाज अहमद और हिमचाल प्रदेश के अर्जुन ने 4-4 पारियों में 5 विकेट हॉल झटके। नबी को सेमीफाइनल और क्वार्टर फाइनल में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। सेमीफाइनल में उन्होंने बंगाल के खिलाफ कुल 9 विकेट (5/87 और 4/36) और क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ 12 विकेट (7/40 और 5/70) लिए थे।

Advertisement

उपलब्धि 

एक रणजी ट्रॉफी सीजन में तीसरे सर्वाधिक विकेट वाले गेंदबाज बने नबी

नबी रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज साबित हुए। बता दें कि एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड जयदेव उनादकट के नाम पर है। उनादकट ने 2019-20 सीजन में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हुए 67 विकेट लिए थे। वहीं, कर्नाटक के पूर्व गेंदबाज डोड्डा गणेश ने 1998-99 सीजन में 62 विकेट अपने नाम किए थे। इन गेंदबाजों के अलावा किसी खिलाड़ी ने 60 विकेट का आंकड़ा नहीं छूआ है।

Advertisement

आंकड़े 

शानदार चल रहा है आकिब नबी डार का प्रथम श्रेणी करियर 

नबी ने 41 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं और इसकी 67 पारियों में लगभग 19 की औसत से 156 विकेट लिए हैं। उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर 4 बार 10 विकेट भी अपने नाम किए हैं। पारी में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 7/24 का रहा है। लिस्ट-A क्रिकेट में नबी ने 36 पारियों में 27.37 की औसत से 56 विकेट लिए हैं। इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/39 का रहा है।

Advertisement