LOADING...
एशियाई खेल 2026: नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान ने क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई
नेपाल समेत 4 टीमों ने एशियाई खेल 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है

एशियाई खेल 2026: नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान ने क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

Jun 05, 2026
02:09 pm

क्या है खबर?

नेपाल, मलेशिया, हांगकांग और ओमान ने एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह आयोजन जापान में सितंबर से अक्टूबर तक होगा। इन चारों टीमों ने सिंगापुर में आयोजित क्वालीफाइंग टूर्नामेंट में अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करके अपनी जगह पक्की की। ये टीमें 24 सितंबर से शुरू होने वाली 10 टीमों की प्रतियोगिता में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मुकाबला करनी नजर आएंगी।

मुकाबला

नेपाल ने ग्रुप-A में हासिल किया शीर्ष स्थान

क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के ग्रुप-A में नेपाल क्रिकेट टीम और मलेशिया शीर्ष पर रहे। टी-20 विश्व कप 2026 खेलने वाली नेपाल टीम ने चीन पर 221 रनों की विशाल जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। उसने 2 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने मात्र 43 गेंदों में तूफानी शतक लगाया। यह पहली बार था जब किसी टीम ने पुरुष टी-20 क्रिकेट में 2 बार 300 से अधिक रन बनाए।

ग्रुप-B

ग्रुप-B अपराजित रही हांगकांग और ओमान की टीम

मलेशिया ने चीन के खिलाफ अपना पहला मैच जीतकर एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, ग्रुप-B में हांगकांग और ओमान दोनों ने बहरीन और सिंगापुर को हराकर अपनी अजेय बढ़त बनाए रखी। उनका आखिरी लीग मैच सेमीफाइनल में टीमों का फैसला करने के लिए सिर्फ एक औपचारिकता है। हांगकांग और ओमान के बीच होने वाले इस मैच का विजेता सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगा, जबकि हारने वाली टीम नेपाल से मुकाबला करेगी।

Advertisement

महिला

थाईलैंड, मलेशिया और चीन ने महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई

पिछले सप्ताह थाईलैंड, मलेशिया और चीन ने 20वें एशियाई खेलों में 8 टीमों वाली महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया था। यह टूर्नामेंट 17 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इससे जापान में होने वाले आगामी एशियाई खेलों में रोमांच और बढ़ गया है, क्योंकि एशिया भर की टीमें इस प्रतिष्ठित मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। एशियाई खेलों में क्रिकेट का रोमांच अलग ही स्तर पर रहेगा।

Advertisement