NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स
    जायसवाल ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    एशियाई खेल: भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 03, 2023
    10:01 am

    क्या है खबर?

    एशियाई खेलों के 19वें संस्करण में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की है।

    भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नेपाल क्रिकेट टीम को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।

    पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट फील्ड में खेले गए मैच में भारत ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 202/4 का स्कोर बनाया।

    जवाब में नेपाल 9 विकेट खोकर 179 रन ही बना सका।

    मैच में बने रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा

    भारत ने इस तरह दर्ज की जीत 

    भारत से रुतुराज गायकवाड़ (25) और यशस्वी जायसवाल ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़े।

    इस बीच जायसवाल ने शतक लगाया और अंतिम ओवरों में रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाकर टीम बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

    जवाब में नेपाल ने 29 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया। इसके बाद कुशल भुरतेल (28), कुशल मल्ला (29) और दीपेंद्र ऐरी (32) ने संघर्ष किया, जो जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ।

    जायसवाल

    जायसवाल ने लगाया अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक 

    पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल ने छोटे मैदान का भरपूर फायदा उठाया और नेपाली गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

    अच्छी लय में दिख रहे जायसवाल ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने अपना आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा और 48 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    वह 49 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

    जायसवाल

    एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने जायसवाल

    जायसवाल एशियाई खेलों के इतिहास में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

    इसके अलावा 21 वर्षीय जायसवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बने हैं। उन्होंने शुभमन गिल (23 साल और 146 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

    बता दें कि जायसवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक लगाने वाले भी सबसे युवा भारतीय हैं।

    जायसवाल

    जायसवाल ने बनाए ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    जायसवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए शतक बनाने वाले दूसरे बाएं हाथ के बल्लेबाज बन गए हैं।

    वह सुरेश रैना के साथ शामिल हो गए, जिन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला और एकमात्र टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था।

    जायसवाल मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में भारत के लिए 50 से अधिक स्कोर रन बनाने वाले दूसरे पुरुष खिलाड़ी बने हैं। अमय खुरासिया ने पहली बार यह उपलब्धि 1998 के राष्ट्रमंडल खेलों (कनाडा के खिलाफ) में हासिल की थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    आज भारत से जायसवाल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू, साई किशोर, वाशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह के रूप में 7 बाएं हाथ के बल्लेबाज खेले। यह पहला मौका है जब भारत ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इतने सारे बाएं हाथ के बल्लेबाजों के साथ खेला है।

    बिश्नोई

    बिश्नोई ने की उम्दा गेंदबाजी 

    बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल ने अच्छी बल्लेबाजी की। इस बीच भारत से युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल की गेंदबाजी की।

    उन्होंने अपने 4 ओवरों में 6 की इकॉनमी रेट से 24 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की।

    अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे साई किशोर ने भी प्रभावित किया। उन्होंने अपने 4 ओवरों में 25 रन देते हुए 1 विकेट चटकाया।

    आवेश खान ने 32 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए।

    पोल

    क्या भारतीय क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक जीतने में सफल हो पाएगी?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    नेपाल क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    भारतीय क्रिकेट टीम

    विराट कोहली वनडे में घरेलू मैदान पर 5,500 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023 के लिए हैदराबाद पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम, देखिए वीडियो वनडे विश्व कप 2023
    तीसरा वनडे: ऑस्ट्रेलिया 66 रन से जीता, भारत ने 2-1 से अपने नाम की सीरीज  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट

    नेपाल क्रिकेट टीम

    एशिया कप 2023: पहले मुकाबले के लिए मुल्तान पहुंची पाकिस्तन क्रिकेट टीम, देखिए तस्वीरें एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप: पहली बार खेलते नजर आएगी नेपाल, जानिए कैसे हुआ टीम का उदय क्रिकेट समाचार
    एशिया कप 2023, पाकिस्तान बनाम नेपाल: मुल्तान स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और उससे जुड़े रोचक आंकड़े  एशिया कप क्रिकेट
    एशिया कप 2023: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, जानिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन  एशिया कप क्रिकेट

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल: कौन हैं तितास साधु, जिनके प्रदर्शन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण?  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023 में कैसा रहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? जानिए प्रमुख आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: सोमवार को भारत ने जीते 6 पदक, जानिए कैसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: भारतीय हॉकी टीम ने सिंगापुर को 16-1 से हराया, हरमनप्रीत और मनदीप की हैट्रिक भारतीय हॉकी टीम

    क्रिकेट समाचार

    जन्मदिन विशेष: मार्टिन गुप्टिल द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए कुछ प्रमुख रिकॉर्ड्स पर एक नजर मार्टिन गुप्टिल
    वनडे विश्व कप में पहली बार हिस्सा लेने जा रहे इन 5 खिलाड़ियों पर होंगी नजरें  शुभमन गिल
    वनडे विश्व कप 2023: ICC शुभंकर की जोड़ी के नाम सामने आए, वोटिंग से हुआ फैसला वनडे विश्व कप 2023
    भारत बनाम इंग्लैंड: अभ्यास मैच से पहले भावुक हुए अश्विन, कहा- यह मेरा आखिरी विश्व कप भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025