NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने 
    अगली खबर
    यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने 
    जायसवाल ने खेली शानदार पारी (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    यशस्वी जायसवाल ने रचा इतिहास, एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने 

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 03, 2023
    07:46 am

    क्या है खबर?

    इस समय खेले जा रहे एशियाई खेलों में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने नेपाल क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार शतक (100) लगाया। यह उनके युवा टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक रहा।

    वह एशियाई खेलों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने हैं।

    अपनी इस पारी के बीच उन्होंने कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (25) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी भी की।

    आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    जायसवाल ने खेली आक्रामक पारी 

    पारी की शुरुआत करने आए जायसवाल ने छोटे मैदान का भरपूर फायदा उठाया और नेपाली गेंदबाजों की जमकर पिटाई की।

    अच्छी लय में दिख रहे जायसवाल ने महज 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    उन्होंने अपना आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा और 48 गेंदों में अपनी पारी को शतक में तब्दील किया।

    वह 49 गेंदों में 100 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

    टी-20

    जायसवाल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में लगाया पहला शतक 

    जायसवाल ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ इसी साल अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

    उन्होंने अब तक 6 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 46.40 की औसत और 165.71 की स्ट्राइक रेट से 232 रन बना लिए हैं।

    इस बीच वह 1 शतक के अलावा 1 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 84 रन की पारी खेली थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस 

    21 वर्षीय जायसवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बने हैं। उन्होंने शुभमन गिल (23 साल और 146 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ा है। बता दें कि जायसवाल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक लगाने वाले भी सबसे युवा भारतीय हैं।

    टी-20 करियर

    जायसवाल के टी-20 करियर पर एक नजर 

    जायसवाल ने अपने टी-20 करियर में अब तक 63 टी-20 मैचों में 1,810 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 10 अर्धशतक भी निकले हैं।

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से जायसवाल का प्रदर्शन शानदार रहा था।

    उन्होंने 14 मैच में 48.08 की औसत और 163.61 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए थे।

    लेखा-जोखा

    भारत ने बनाया विशाल स्कोर 

    एशियाई खेलों के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 4 विकेट खोकर 202 रन बनाए।

    भारत से जायसवाल के अलावा रिंकू सिंह ने 15 गेंदों में नाबाद 37 रन की पारी खेलते हुए टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

    नेपाल की ओर से दीपेंद्र सिंह ऐरी सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने अपने 4 ओवर में 31 रन देते हुए 2 विकेट लिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यशस्वी जायसवाल
    भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    एशियाई खेल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    यशस्वी जायसवाल

    वनडे विश्वकप में IPL के युवा खिलाड़ियों को मिल सकती जगह- रवि शास्त्री रवि शास्त्री
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल ने किया कारनामा, एक सीजन में सर्वाधिक रन वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: यशस्वी जायसवाल के लिए यादगार रहा यह सीजन, जानिए उनके आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: इन अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बटोरी वाहवाही, जानिए रोचक आंकड़े  IPL 2023

    भारतीय क्रिकेट टीम

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोहित शर्मा ने जमाया वनडे करियर का 52वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  रोहित शर्मा
    विराट कोहली वनडे में घरेलू मैदान पर 5,500 रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में दूसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023 के लिए हैदराबाद पहुंची पाकिस्तान क्रिकेट टीम, देखिए वीडियो वनडे विश्व कप 2023

    टी-20 क्रिकेट

    पहला टी-20: ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को 111 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पहला टी-20: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तनवीर संघा का ऑस्ट्रेलिया के लिए यादगार डेब्यू, दक्षिण अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को बनाया शिकार  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    एशियाई खेल

    एशियाई खेल 2023: रोइंग में भारत का शानदार प्रदर्शन, जीते 2 और कांस्य पदक एशियन गेम्स 2018
    एशियाई खेल 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण पदक, फाइनल में श्रीलंका को हराया  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल: कौन हैं तितास साधु, जिनके प्रदर्शन से भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता स्वर्ण?  भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    एशियाई खेल 2023 में कैसा रहा भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? जानिए प्रमुख आंकड़े भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025