NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एशियाई खेल 2023: भारोत्तोलन में भारतीय दल से संबंधित सभी जानकारी
    अगली खबर
    एशियाई खेल 2023: भारोत्तोलन में भारतीय दल से संबंधित सभी जानकारी
    मीराबाई चानू से भारत को होंगी उम्मीदें (तस्वीर: एक्स/@WeAreTeamIndia)

    एशियाई खेल 2023: भारोत्तोलन में भारतीय दल से संबंधित सभी जानकारी

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 19, 2023
    07:50 pm

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले कुछ सालों में भारोत्तोलन ने लोकप्रियता हासिल की है। इसका मुख्य कारण स्टार खिलाड़ी मीराबाई चानू हैं, जिन्होंने ओलंपिक सहित वैश्विक आयोजनों में देश का नाम रोशन किया है।

    अब भारत का 4 सदस्यीय भारोत्तोलन दल 23 सितंबर से शुरू हो रहे आगामी एशियाई खेलों में भी अपनी चुनौती पेश करेगा, जिनसे पदक की उम्मीद होगी।

    यहां हम भारतीय दल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    चानू 

    मीराबाई चानू से होंगी भारत को उम्मीदें 

    2 बार की राष्ट्रमंडल खेल की स्वर्ण पदक विजेता चानू अपने हिप की सर्जरी के बाद खेलने के लिए तैयार हैं।

    वह लम्बे समय तक रिहैब की प्रक्रिया से गुजरी हैं और आगामी एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी।

    28 वर्षीय मणिपुरी खिलाड़ी 49 किग्रा भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी जहां उन्होंने टोक्यो ओलंपिक और 2022 विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था।

    रानी 

    55 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी बिंद्यारानी

    चानू के अलावा बिंद्यारानी भी बेहद काबिल वेटलिफ्टर हैं। 24 वर्षीय बिंद्यारानी ने इसी साल मई में दक्षिण कोरिया में आयोजित हुई एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। वह 55 किग्रा भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं।

    राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता बिंद्यारानी चीन में अपने प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी।

    वह अपनी ट्रेनिंग के प्रति बहुत मेहनती रही है और उन्हें एक उभरती हुई प्रतिभा माना जाता है।

    पुरुष 

     अचिंता शुली और अजीत लेंगे 73 किग्रा वर्ग में हिस्सा 

    युवा भारोत्तोलक अचिंता शुली और अजीत की इस साल अच्छी शुरुआत नहीं रही और उनके लिए आगामी एशियाई खेलों में भी कठिन चुनौती रहने वाली है। दोनों भी भारतीय युवा 73 किग्रा वर्ग में खेलते हैं।

    अजीत और शूली ने मई में 2023 एशियाई चैंपियनशिप में भाग लिया था और वे क्रमशः नौवें और 10वें स्थान पर रहे थे।

    शूली ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

    जेरेमी 

    एशियाई खेलों में जेरेमी नहीं लेंगे हिस्सा   

    भारत के उभरते हुए सितारे जेरेमी लालरिनुंगा दुर्भाग्य से आगामी खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

    जेरेमी ने राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और मई 2023 में एशियाई चैंपियनशिप में रजत पदक अपने नाम किया था। उन्होंने पीठ की चोट के कारण ट्रायल नहीं दिया था, जिसके चलते वह आगामी खेलों के लिए उपलब्ध नहीं है।

    वह 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक से भी बाहर हो सकते हैं।

    जानकारी

    30 सितंबर से आयोजित होगी भारोत्तोलन प्रतियोगिता 

    भारोत्तोलन 30 सितंबर से 7 अक्टूबर तक जियाओशान स्पोर्ट्स सेंटर जिम्नेजियम में आयोजित किए जाएंगे। प्रतियोगिताएं 7 पुरुष और 7 महिला डिवीजनों में आयोजित की जाएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारोत्तोलन
    मीराबाई चानू
    एशियाई खेल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में भारतीय सेना को दिया गया सम्मान, देशभक्ति गीतों से झूमा स्टेडियम इंडियन प्रीमियर लीग
    हुंडई अल्काजार के नए वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर  हुंडई मोटर कंपनी
    अरबों क्रोम यूजर्स पर मंडरा रहा साइबर हमले का खतरा, गूगल ने जारी की चेतावनी  गूगल
    फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब आएगा ट्रेलर  सारा अली खान

    भारोत्तोलन

    #SportsHeroesOfIndia: जानिए, कैसे ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनीं कर्णम मल्लेश्वरी खेलकूद
    ओलंपिक में हिस्सा लेने वाली पहली ट्रांसजेंडर एथलीट बनेंगी न्यूजीलैंड की वेटलिफ्टर लौरेल हबर्ड ओलंपिक
    टोक्यो ओलंपिक: भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक ओलंपिक
    मीराबाई चानू ने जीता ओलंपिक रजत पदक, अब तक ऐसा रहा है भारोत्तोलन में सफर ओलंपिक

    मीराबाई चानू

    राष्ट्रमंडल खेल 2022: भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, मीराबाई चानू ने बनाया इतिहास राष्ट्रमंडल खेल 2022
    राष्ट्रमंडल खेल 2022: बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन में जीता रजत, भारत को मिला चौथा पदक राष्ट्रमंडल खेल 2022
    मीरबाई चानू ने वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, ओलंपिक चैंपियन को हराया भारोत्तोलन
    मीराबाई चानू हुईं चोटिल, 5 महीनों तक रहेंगी खेल से दूर ओलंपिक

    एशियाई खेल

    #SportsHeroesOfIndia: पान सिंह तोमर को खोजने वाले, एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता, जी रहे हैं गुमनाम जिंदगी एथलेटिक्स
    एशियन गेम्स 2022: क्रिकेट की हो सकती है वापसी, भारत के पास गोल्ड जीतने का मौका क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश ने 249 रनों से जीता टी-20 मैच, केवल छह रनों पर ऑलआउट हुई विरोधी टीम क्रिकेट समाचार
    कोरोना के कारण अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए एशियाई खेल, सितंबर में होना था आयोजन चीन समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025