LOADING...
अर्शदीप सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में झटका पहला 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े
अर्शदीप सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में झटका पहला 5 विकेट हॉल

अर्शदीप सिंह ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में झटका पहला 5 विकेट हॉल, जानिए उनके आंकड़े

Jan 31, 2026
10:28 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के 5वें और आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला ही 5 विकेट हॉल रहा है। उनकी गेंदबाजी के कारण ही भारतीय टीम मैच में आसान जीत दर्ज करने में सफल रही। आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

गेंदबाजी

कैसी रही अर्शदीप की गेंदबाजी?

अर्शदीप ने 272 रन का लक्ष्य लेकर उतरी कीवी टीम को 17 रन के स्कोर पर टिम साइफर्ट (5) के रूप में पहला झटका देते हुए मैच में अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद वह थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन बाद में उन्होंने वापसी करते हुए रचिन रविंद्र (30), मिचेल सैंटनर (0), बेवन जैकब्स (7) और डेरिल मिचेल (26) को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 51 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

विश्लेषण

अर्शदीप ने पहले 2 ओवर में लुटाए 40 रन

अर्शदीप के लिए मैच काफी उतार-चढ़ावा वाला रहा है। अपने पहले ओवर में साइफर्ट को आउट करने के बाद फिल एलन और रचिन रविंद्र ने उन्हें अपना निशाना बनाते हुए जमकर चौके-छक्के जड़े। यही कारण रहा कि अर्शदीप ने पहले 2 ओवर में 40 रन लुटा दिए। हालांकि, अर्शदीप ने अपने दूसरे स्पैल में शानदार वापसी की और 2 ओवर में केवल 11 रन खर्च करते हुए 4 विकेट अपने नाम कर लिए। इससे भारत की जीत आसान हो गई।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है अर्शदीप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर?

अर्शदीप ने साल 2022 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 76 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 19.05 की औसत और 8.54 की इकॉनमी के साथ 118 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल के साथ 2 बार 4 विकेट हॉल भी झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है। वह इस प्रारूप में हर 18वीं गेंद पर विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

परिणाम

भारत ने इस तरह दर्ज की जीत

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन (103) और सूर्यकुमार यादव (63) की धमाकेदार पारियों के दम पर टीम ने 271/5 का स्कोर खड़ा किया। आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 42 रन जड़ दिए। जवाब ने न्यूजीलैंड के लिए एलन ने सबसे बड़ी पारी (80) खेली। अन्य बल्लेबाजो का योगदान कुछ खास नहीं रहा। भारत के लिए अर्शदीप सिंह के अलावा अक्षर पटेल ने 3 विकेट चटकाकर जीत पक्की कर दी।

Advertisement