क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड समरीन कौर से की सगाई, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने बुधवार (11 नवंबर) को अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री-मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने रिश्ते को नया नाम देने की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर दोनों को बधाई देने वालों का तांता लग गया। अर्शदीप और समरीन को उनके चाहने वालों के साथ-साथ कई लोगों ने नए सफर की शुभकामनाएं दीं। अर्शदीप अभी न्यूजीलैंड दौरे पर हैं।
संदेश
अर्शदीप और समरीन ने क्या लिखा?
सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए अर्शदीप और समरीन ने एक खास संदेश भी लिखा। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जिंदगी हमें कई चीजें दे सकती थी, लेकिन मैं सबसे ज्यादा खुश हूं कि इसने हमें एक-दूसरे का साथ दिया। जिंदगीभर साथ रहने के लिए। 11.11.2026।'
बता दें कि अर्शदीप ने इसी साल जुलाई में समरीन के साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
तब उन्होंने उनके साथ तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'मेरा अपना इंसान।'
ट्विटर पोस्ट
Twitter Post
Samreen Kaur and Arshdeep Singh have announced their engagement. Sharing the news on social media, they wrote:
— IndiaToday (@IndiaToday) November 11, 2026
"And of all the things life could have given us, I'm the happiest it gave us each other.
To a lifetime together.
11.11.2026 💍♾️
(hi fiancé 🤭)"#ArshdeepSingh… pic.twitter.com/EOrQW9yLyE
कलाकार
कौन है समरीन?
समरीन फिल्मों के साथ-साथ कई संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने '83' और 'सरदार जी 2' जैसी फिल्मों में काम किया है।
अर्शदीप और समरीन का रिश्ता उस समय चर्चा में आया, जब फैंस दोनों का नाम जोड़ने लगे थे।
अर्शदीप की एक स्नैपचैट पर तस्वीर आई थी। उन्होंने एक लड़की का हाथ थामे हुए तस्वीर साझा की थी।
हालांकि, इंटरनेट पर लोगों ने तुरंत उस लड़की की पहचान अभिनेत्री समरीन के रूप में कर ली।