Page Loader
दूसरा टेस्ट: कोलंबो में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं मैथ्यूज, जानिए आंकड़े 
एंजेलो मैथ्यूज ने पहले टेस्ट में अर्धशतक लगाया था (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

दूसरा टेस्ट: कोलंबो में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं मैथ्यूज, जानिए आंकड़े 

Jul 23, 2023
06:29 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच दूसरा टेस्ट 24 जुलाई से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला जाना है। यह मुकाबला श्रीलंका के लिए करो या मरो का है। अगर वह यह टेस्ट मैच हारते हैं तो सीरीज में उनका क्लीन स्वीप हो जाएगा। ऐसे में टीम के अनुभवी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। एंजेलो मैथ्यूज इस मैदान पर 50 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हैं। आइए उनके आंकड़े पर नजर डालते हैं।

प्रदर्शन 

कोलंबो में कैसा रहा है मैथ्यूज का प्रदर्शन? 

मैथ्यूज ने कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स ग्राउंड में 11 टेस्ट खेले हैं। वह 18 पारियों में 53.29 की शानदार औसत और 47.34 की स्ट्राइक रेट से 746 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 110 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 2 शतक और 4 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह एक बार भी इस मैदान पर खाता खोले बिना पवेलियन नहीं लौटे हैं। गाले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले टेस्ट में उन्होंने 64 और 7 के स्कोर बनाए थे।

आंकड़े

पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है मैथ्यूज का प्रदर्शन?

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ मैथ्यूज ने पहला मैच साल 2009 में खेला था। उन्होंने अब तक 22 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 40 पारियों में उन्होंने 49.32 की औसत और 45.97 की स्ट्राइक रेट से 1,529 रन बनाए हैं। 157 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ उन्होंने 2 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। मैथ्यूज के आंकड़े को देखकर पाकिस्तान के गेंदबाज जल्दी ही उन्हें पवेलियन भेजना चाहेंगे।

श्रीलंका

श्रीलंका में कैसा रहा है मैथ्यूज का प्रदर्शन?

श्रीलंका में मैथ्यूज के आंकड़े कमाल के रहे हैं। उन्होंने वहां पहला टेस्ट मैच साल 2009 में खेला था। अब तक उन्होंने 60 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 103 पारियों में 43.80 की औसत और 49.49 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 3,811 रन बनाए हैं। मैथ्यूज ने 122 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 6 शतक और 23 अर्धशतक लगाए हैं। मैथ्यूज अपने घरेलू सरजमीं पर 16 बार नाबाद भी रहे हैं।

करियर

कैसा रहा है मैथ्यूज का टेस्ट करियर?

मैथ्यूज ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए पहला टेस्ट मैच साल 2009 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने 105 मुकाबले खेले हैं और इसकी 186 पारियों में 45.27 की औसत और 48.48 की स्ट्राइक रेट से 7,289 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने 200 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 15 शतक और 39 अर्धशतक भी लगाए हैं। वह अपने टेस्ट करियर में 25 बार नाबाद भी रहे हैं।