NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / एंडी फ्लावर बने RCB के नए मुख्य कोच, ऐसा रहा है उनका करियर और कोचिंग अनुभव 
    अगली खबर
    एंडी फ्लावर बने RCB के नए मुख्य कोच, ऐसा रहा है उनका करियर और कोचिंग अनुभव 
    एंडी फ्लावर RCB के नए हेड कोच होंगे (तस्वीर: ट्विटर/@RCBTweets)

    एंडी फ्लावर बने RCB के नए मुख्य कोच, ऐसा रहा है उनका करियर और कोचिंग अनुभव 

    लेखन आदर्श कुमार
    Aug 04, 2023
    10:35 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम नए कोच के साथ नजर आएगी।

    फ्रेंचाइजी ने जिम्बाब्वे के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एंडी फ्लावर को टीम का नया कोच चुना है। वह वर्तमान कोच माइक हेसन की जगह लेंगे, जिनका इस टीम के साथ कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

    फ्लावर दुनिया भर में सबसे प्रसिद्ध कोचों में से एक हैं और उनके पास ढेर सारा अनुभव भी है।

    खिलाड़ी 

    जिम्बाब्वे के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं फ्लावर

    फ्लावर ने साल 1992 से साल 2003 तक जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया है और उन्हें महान विकेटकीपर-बल्लेबाजों में से एक माना जाता है।

    उन्होंने 63 टेस्ट मैचों में 51.54 की औसत से 4,794 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 12 शतक और 27 अर्धशतक लगाए हैं।

    वनडे क्रिकेट में उन्होंने 213 मैच खेले हैं और 35.34 की औसत से 6,786 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 55 अर्धशतक लगाए हैं।

    कार्यकाल

    इंग्लैंड के साथ कोचिंग कार्यकाल

    फ्लावर को मई 2007 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का सहायक कोच नियुक्त किया गया था।

    उन्होंने इस भूमिका में अच्छा काम किया और उन्हें इसका फायदा भी मिला। पीटर मूर्स के जाने के बाद इंग्लैंड ने उन्हें साल 2009 में टीम का मुख्य कोच बना दिया।

    उनके नेतृत्व में इंग्लैंड ने 2009 की घरेलू एशेज सीरीज 2-1 से जीती। साल 2010 में इंग्लैंड की टीम ने टी-20 विश्व कप भी जीता।

    हार

    ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद दिया इस्तीफा 

    फ्लावर ने साल 2010-11 में इंग्लैंड को घरेलू सरजमीं पर 3-1 से एशेज सीरीज में जीत दिलाई।

    इसके बाद साल 2011 में इंग्लैंड ने भारत को घरेलू मैदान पर 4-0 से हराय।

    इस दौरान वे शीर्ष रैंकिंग वाली टेस्ट टीम भी थे।

    फ्लावर के कार्यकाल में साल 2013 में घरेलू मैदान पर इंग्लैंड को 3-0 से एशेज सीरीज में जीत मिली। ऑस्ट्रेलिया में 2013-14 एशेज में इंग्लैंड की 0-5 से हार के बाद फ्लावर ने पद से इस्तीफा दे दिया।

    जानकारी

    इंग्लैंड क्रिकेट ने नहीं छोड़ा साथ 

    मुख्य कोच का पद छोड़ने के बाद भी फ्लावर ने इंग्लैंड क्रिकेट की सेवा जारी रखी। उन्हें एलीट कोचिंग के तकनीकी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया था। वह काउंटी कोचों की देखरेख करते थे। वह इंग्लैंड लायंस के मुख्य कोच भी रहे।

    फ्रेंचाइजी

    लीग क्रिकेट में फ्लावर का सफर 

    फ्लावर ने दुनिया भर में लीग क्रिकेट के दौरान कई फ्रेंचाइजी टीमों को भी सेवाएं दी हैं।

    उन्हें साल 2016 में पेशावर जाल्मी का बल्लेबाजी कोच बनाया गया था।

    साल 2020 में वह मुल्तान सुल्तान, सेंट लूसिया जॉक्स के लिए मुख्य कोच और IPL में पंजाब किंग्स के लिए सहायक कोच भी थे।

    वह साल 2022 में द हंड्रेड टूर्नामेंट के दौरान ट्रेंट रॉकेट्स के मेंटर भी रहे हैं।

    टीम

    अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से भी जुड़े 

    फ्लावर साल 2021 में टी-20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कोचिंग सलाहकार के रूप में जुड़े।

    इस बीच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाल ही में समाप्त हुई एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अनुभवी फ्लावर को अपने स्टाफ के रूप में शामिल किया था।

    उनकी उपस्थिति से निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलिया को फायदा हुआ, क्योंकि रोमांचक सीरीज 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया ने एशेज अपने पास बरकरार रखा।

    हिस्सा

    IPL में लखनऊ टीम का हिस्सा रहे फ्लावर 

    फ्लावर IPL 2022 में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) में शामिल हुए और पिछले 2 सीजन में फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ तक पहुंचाया।

    केएल राहुल के नेतृत्व में टीम IPL 2022 और 2023 दोनों सीजन में तीसरे स्थान पर रही। हालांकि, राहुल चोट के कारण कुछ मैच से बाहर हो गए थे।

    LSG को साल 2023 के प्लेऑफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) ने हराया था। LSG ने पिछले महीने आधिकारिक तौर पर फ्लावर से नाता तोड़ लिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एंडी फ्लावर
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    एंडी फ्लावर

    12 साल बाद इंग्लैंड क्रिकेट से दूर हुए एंडी फ्लावर, जानें क्या रही उपलब्धियां इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    एंडी फ्लावर बने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के सलाहकार, टी-20 विश्व कप के लिए मिली जिम्मेदारी क्रिकेट समाचार
    IPL: एंडी फ्लावर ने छोड़ा पंजाब किंग्स, सनराइजर्स के कोच नहीं होंगे ट्रेवर बेलिस इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: एंडी फ्लावर या डेनिएल वेटोरी में से एक को हेडकोच बना सकती है लखनऊ इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    वेस्टइंडीज बनाम भारत, तीसरा वनडे: हार्दिक पांड्या ने लगाया 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को हराकर 2-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स  भारतीय क्रिकेट टीम
    बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाली समिति लेगी विश्व कप में पाकिस्तान की भागीदारी पर फैसला- रिपोर्ट  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    हार्दिक पांड्या ने की वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की आलोचना, बुनियादी इंतजामों पर उठाए सवाल भारतीय क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2023: सीजन के 5 असफल बल्लेबाज, टीम की उम्मीदों को नहीं कर पाए पूरा हैरी ब्रूक
    घुटने की सर्जरी से पहले भगवद गीता पढ़ते नजर आए महेंद्र सिंह धोनी, सामने आई तस्वीर चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: एक गेंदबाज के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने बनाए सर्वाधिक रन, जानिए आंकड़े सूर्यकुमार यादव
    IPL 2023: ये रहे सीजन के 5 असफल गेंदबाज, प्रदर्शन से टीम को किया निराश  IPL 2023

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2023: RCB ने RR को दिया 172 रन का लक्ष्य, मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी  IPL 2023
    RR बनाम RCB: ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन में लगाया पांचवा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2023: RCB ने RR को 112 रन से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    RR बनाम RCB: 'प्लेयर ऑफ द मैच' वेन पार्नेल ने झटके 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े  IPL 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025