Loading...
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025: बेन स्टोक्स ने सीरीज में अपने नाम किए ये प्रमुख रिकॉर्ड्स
सीरीज में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे स्टोक्स (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025: बेन स्टोक्स ने सीरीज में अपने नाम किए ये प्रमुख रिकॉर्ड्स

Aug 05, 2025
05:30 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 आखिरकार 2-2 से बराबरी पर समाप्त हुई। 4 टेस्ट के बाद सीरीज में पिछड़ रही मेहमान टीम ने ओवल में खेले गए आखिरी टेस्ट को जीतने में सफलता हासिल की। सीरीज के आखिरी और निर्णायक मुकाबले में इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स नहीं खेल सके थे। उनके इस सीरीज में किए प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

 प्रदर्शन 

सीरीज में तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे स्टोक्स 

बल्लेबाजी में स्टोक्स ने 7 पारियों में 43.42 की औसत से 304 रन बनाए, जिसमें 1 शतक भी शामिल है।

दूसरी तरफ गेंदबाजी में उन्होंने 25.23 की औसत से 17 विकेट लिए।

उन्होंने 1 पारी में 5 विकेट हॉल भी लिया।

वह मोहम्मद सिराज (23) और जोश टंग (19) के बाद तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे।

बता दें कि सीरीज के तीसरे और चौथे टेस्ट में स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

उपलब्धि 

स्टोक्स ने हासिल की ये उपलब्धि 

स्टोक्स इंग्लैंड के पहले ऐसे कप्तान बने, जिन्होंने एक सीरीज में 300+ रन के साथ-साथ 15+ विकेट हासिल किए।

पिछले 40 सालों में टेस्ट सीरीज में 300+ रन के साथ-साथ 15+ विकेट वाले इंग्लिश खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ हैं, जिन्होंने एशेज सीरीज 2005 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

फ्लिंटॉफ ने उस सीरीज में बल्लेबाजी में 40.20 की औसत से 402 रन और गेंदबाजी में 24 विकेट लिए थे।

हालांकि, उस सीरीज में इंग्लैंड के कप्तान माइकल वॉन थे।

ADVERTISEMENT

मैनचेस्टर 

मैनचेस्टर टेस्ट में स्टोक्स ने बनाया था ये बड़ा रिकॉर्ड 

मैनचेस्टर टेस्ट की अपनी इकलौती पारी में उन्होंने 141 रन बनाए थे। इसके बाद गेंदबाजी में उन्होंने कुल 6 विकेट (5/72 और 1/33) लिए थे।

क्रिकइंफो के अनुसार, स्टोक्स किसी एक टेस्ट में शतक लगाने के साथ-साथ 5 विकेट हॉल लेने वाले कुल 5वें कप्तान बने थे।

बता दें कि उनसे पहले डेनिस एटकिंसन, गैरी सोबर्स, मुश्ताक मोहम्मद और इमरान खान जैसे दिग्गज ऑलराउंडर ऐसा कारनामा कर चुके थे।

ADVERTISEMENT

सूची 

इस विशेष सूची में शामिल हुए थे स्टोक्स 

मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान स्टोक्स ने अपने टेस्ट करियर में 7,000 रन भी पूरे किए थे।

अपनी शतकीय पारी का 109वां बनाते ही उन्होंने ये मुकाम हासिल किया था।

इसके साथ ही स्टोक्स उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल हुए थे, जिन्होंने बल्लेबाजी में 7,000+ रन बनाने के साथ-साथ गेंदबाजी में 200+ विकेट लिए थे।

बता दें कि उनसे पहले गैरी सोबर्स और जैक कैलिस ऐसा कर चुके थे।

ADVERTISEMENT