NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े 
    अंबाती रायडू इस सीजन में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

    IPL 2023 के फाइनल से पहले अंबाती रायडू ने किया संन्यास का ऐलान, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन मनोज शर्मा
    May 28, 2023
    06:28 pm

    क्या है खबर?

    मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने रविवार को अचानक इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी।

    रायडू वर्तमान में IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) टीम का हिस्सा हैं, जो खिताबी मुकाबला खेलने उतरेगी।

    इससे पहले ही रायडू ने संन्यास का ऐलान कर कहा कि यह उनका आखिरी मुकाबला होगा।

    हालांकि, इस सीजन में रायडू का प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा है जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

    आइए रायडू के अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर डालते हैं।

    रिपोर्ट

    IPL 2023 में कैसा रहा रायडू का प्रदर्शन? 

    CSK के दाएं हाथ के बल्लेबाज रायडू इस सीजन में अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए कुछ खास योगदान हीं दे सके।

    रायडू ने इस सीजन 15 मैचों में 2 बार नाबाद रहते हुए 15.44 की साधारण औसत और 132.38 की स्ट्राइक रेट से केवल 139 रन बनाए।

    इस सीजन में वह एक अर्धशतक तक नहीं जमा सके और उनका उच्चतम स्कोर 27* रन का रहा।

    इस सीजन में उन्होंने केवल 9 चौके और 2 छक्के ही जमाए हैं।

    रिपोर्ट

    रायडू के IPL करियर पर एक नजर 

    37 साल के बल्लेबाज रायडू ने 2010 से 2023 तक अब तक 203 IPL मैच खेले हैं।

    इस दौरान उन्होंने 33 बार नाबाद रहते हुए 28.29 की औसत और 127.29 की स्ट्राइक रेट से 4,329 रन बनाए हैं।

    इस दौरान उन्होंने 100* के उच्चतम स्कोर के साथ 1 शतक और 22 अर्धशतक भी जमाए।

    इस बल्लेबाज ने अब तक लीग में 358 चौके और 171 छक्के भी जमाए हैं। वहीं उन्होंने 64 कैच भी लिए।

    रिपोर्ट

    विवादों से भी रहा रायडू का नाता 

    रायडू अक्सर अपने गुस्सैल स्वभाव के चलते आलोचनाओं के शिकार होते रहे हैं।

    IPL 2009 में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते हुए रायडू का साथी खिलाड़ी हरभजन सिंह के साथ झगड़ा हुआ था।

    एक मैच में फील्डिंग के दौरान हरभजन की गेंद पर रायडू चौका रोकने में असफल रहे थे। इसके बाद हरभजन और रायडू में जमकर कहासुनी हुई थी।

    इसके अलावा साल 2018 में रायडू पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट के भी आरोप लगे थे।

    रिपोर्ट

    रायडू ने विश्व कप टीम में नहीं चुने जाने पर ले लिया था संन्यास 

    वनडे क्रिकेट विश्व कप 2019 से पहले रायडू लगातार भारतीय टीम का हिस्सा थे।

    लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद एमएसके प्रसाद वाली चयन समिति ने उन्हें विश्व कप की 15 सदस्यीय भारतीय टीम में शामिल नहीं किया।

    इसके बाद रायडू काफी गुस्सा हो गए और उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी भी जाहिर की।

    उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था। हालांकि, तीन महीने बाद ही रायडू ने संन्यास का फैसला वापस ले लिया था।

    रिपोर्ट

    रायडू ने भारत के लिए खेले 55 वनडे और 6 टी-20 मैच 

    रायुडू ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 2013 में जिम्बाव्बे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। पहले मैच में ही उन्होंने 63* रन बनाए थे।

    साल 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए अपना आखिरी वनडे खेलने वाले रायुडू ने भारत के लिए 55 वनडे में 1,694 रन बनाए थे।

    वनडे में 3 शतक और 10 अर्धशतक लगाने वाले रायुडू का करियर औसत 47.06 था। 6 टी-20 मुकाबलों में रायुडू ने भारत के लिए 42 रन बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अंबाती रायडू
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग
    चेन्नई सुपरकिंग्स

    ताज़ा खबरें

    संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी, गाजा में 48 घंटों में हो सकती है 14,000 बच्चों की मौत इजरायल
    IPL: ऋषभ पंत की कप्तानी में कैसा रहा है टीमों का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े ऋषभ पंत
    कर्नाटक: बेंगलुरु समेत अन्य जिलों में बारिश से 5 की मौत, मौसम विभाग ने दी चेतावनी कर्नाटक
    राहुल गांधी को पसंद आई प्रतीक गांधी की फिल्म 'फुले', लिखा- ऐसी फिल्में और बननी चाहिए  राहुल गांधी

    अंबाती रायडू

    ICC ने अंबाती रायडू पर लगाया बैन, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं कर सकेंगे गेंदबाज़ी इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    क्या दूर हो गई है भारतीय टीम में चार नंबर की टेंशन या खोज रहेगी जारी? विराट कोहली
    रायडू, राहुल, पंत या विजय शंकर, कौन है 4 नंबर का दावेदार? दिग्गजों ने दी राय क्रिकेट समाचार
    विश्व कप 2019: ऋषभ पंत और अंबाती रायडू भारतीय टीम में हुए शामिल, जानिए कैसे क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2023 में 111 बाउंड्री जड़ चुके हैं शुभमन गिल, जानिए अन्य खिलाड़ियों के आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: शतक लगाने के बाद गिल का बयान, कहा- हारने के बाद खेला सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI को हराकर GT ने कटाया फाइनल का टिकट, CSK से होगी खिताबी भिड़ंत इंडियन प्रीमियर लीग
    GT बनाम MI: सूर्यकुमार यादव ने लगाया इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL फाइनल में CSK के कुछ श्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन पर एक नजर  IPL 2023
    IPL 2023, क्वालिफायर-2: GT के खिलाफ MI ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: कड़े अभ्यास के बाद भी अच्छी नहीं रही सीजन की शुरुआत- सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस
    IPL 2023: अप्रैल में इंस्टग्राम पर सबसे लोकप्रिय टीम रही RCB, देखें अन्य का हाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL: प्लेऑफ में इन खिलाड़ियों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, देखिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: अंक तालिका में सबसे ज्यादा बार शीर्ष पर कौन-सी टीम रही? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: CSK के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम GT: मैच में डॉट गेंद की जगह क्यों दिख रही है पेड़ की इमोजी? इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025