NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2024 के लिए होने वाली नीलामी के बारे में जानिए सबकुछ
    अगली खबर
    IPL 2024 के लिए होने वाली नीलामी के बारे में जानिए सबकुछ
    इ़ंडियन प्रीमियर लीग के लिए नीलामी 19 दिसंबर को होने वाली है (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2024 के लिए होने वाली नीलामी के बारे में जानिए सबकुछ

    लेखन आदर्श कुमार
    Dec 18, 2023
    12:16 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2024 संस्करण के लिए 19 दिसंबर को खिलाड़ियों की नीलामी करने जा रहा है। यह नीलामी दुबई में आयोजित होगी।

    एक बार फिर कई खिलाड़ियों के भाग्य चमकने वाले हैं। इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ी भी हिस्सा होंगे।

    ऐसे में आइए आपको इसके बारे में वह सब कुछ बताते हैं, जिसे जानने के बाद नीलामी को लेकर आपके रोमांच में और भी इजाफा होगा।

    हिस्सा

    कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा?

    नीलामी के लिए BCCI ने कुल 333 खिलाड़ियों को सूची में शामिल किया है। इनमें से 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें एसोसिएट देशों के 2 खिलाड़ी भी शामिल हैं।

    IPL की 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 77 जगहें खाली हैं, जो इस नीलामी के जरिए भरी जाएंगी। इसमें से 30 जगह विदेशी खिलाड़ियों के लिए रिजर्व हैं।

    सभी टीमों के पार खर्च करने के लिए कुल उपलब्ध राशि 262.95 करोड़ रुपये है।

    2 करोड़

    2 करोड़ के बेस प्राइस वाले 23 खिलाड़ी सूची में 

    2 करोड़ के बेस प्राइस की सूची में 23 खिलाड़ियों को हिस्सा बनाया गया है। उनमें 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं।

    खिलाड़ी: हर्षल पटेल, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, हैरी ब्रुक, ट्रेविस हेड, राइली रूसो, स्टीव स्मिथ, गेराल्ड कोएत्जी, पैट कमिंस, क्रिस वोक्स, जोश इंग्लिस, लॉकी फर्ग्यूसन, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मुजीब उर रहमान, आदिल राशिद, रासी वान डेर डुसेन, जेम्स विंस, सीन एबॉट, जेमी ओवरटन, डेविड विली, बेन डकेट, मुस्तफिजुर रहमान

    1.5 करोड़

    1.5 करोड़ के बेस प्राइस वाले 13 खिलाड़ी सूची में 

    दूसरी बेस प्राइस की श्रेणी 1.5 करोड़ रुपये की है, जिसमें 13 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है।

    खिलाड़ी: वनिंदु हसरंगा, फिलिप साल्ट, कॉलिन मुनरो, शेरफेन रदरफोर्ड, टॉम कुर्रन, जेसन होल्डर, मोहम्मद नबी, जेम्स नीशम, डैनियल सैम्स, क्रिस जॉर्डन, टाइमल मिल्स, झे रिचर्डसन और टिम साउथी।

    तीसरी बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये की है, जिसमें 14 खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 11 खिलाड़ी 75 लाख रुपये की बेस प्राइस वाली सूची में हैं।

    पैसा

    किस फ्रेंचाइजी के पर्स में कितना पैसा शेष? 

    नीलामी में इस बात का भी महत्व रहेगा कि किसी टीम के पास कितनी रकम शेष है। जिसके पास जितनी रकम होगी वो टीम उतनी ही मजबूती के साथ खिलाड़ियों का चयन कर पाएगी।

    किस टीम के पर्स में कितना पैसा?:

    RCB: 40.75 करोड़, SRH: 34 करोड़, KKR: 32.7 करोड़, CSK: 31.4 करोड़, PBKS: 29.1 करोड़, DC: 28.95 करोड़, MI: 15.25 करोड़, RR: 14.5 करोड़, LSG: 13.9 करोड़, GT: 13.8 करोड़

    जानकारी

    पहली बार महिला चलाएगी हथौड़ा 

    इस बार की नीलामी में मल्लिका सागर हथौड़ा चलाती हुई नजर आएंगी। उन्होंने 9 दिसंबर को हुई विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में भी नीलामीकर्ता थीं। वह IPL के 16 सालों की इतिहास में पहली महिला नीलामीकर्ता हैं।

    नजर

    इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, कई बड़े खिलाड़ी नहीं होंगे हिस्सा 

    मिचेल स्टार्क, रचिन रविंद्र, ट्रेविस हेड, शार्दुल ठाकुर और शाहरूख खान ऐसे खिलाड़ी हैं जिनपर छप्पर फाड़ कर बोली लग सकती है। ये खिलाड़ी काफी महंगे दाम में टीम के साथ जुड़ सकते हैं।

    अनकैप्ड खिलाड़ियों की बात करें तो अर्शीन कुलकर्णी, कुमार कुशाग्र, मुशीर खान और समीर रिजवी ऐसे खिलाड़ी हैं जो नीलामी में चौंका सकते हैं।

    बेन स्टोक्स, जो रूट, जोफ्रा आर्चर, केदार जाधव, लिटन दास और शाकिब अल हसन का नाम नीलामी सूची में शामिल नहीं है।

    जानकारी

    कब और कहां देखा सकते हैं नीलामी?

    नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। इसे दुबई के कोका कोला एरिना में शुरू किया जाएगा। पहली बार नीलामी दुबई में हो रही हो। इसे जियो सिनेमा ऐप पर लाइव देखा जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    IPL नीलामी
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन
    कार के वाइपर का इस्तेमाल करते समय न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान  कार
    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है GT की टीम, हार्दिक पांड्या को रखा बरकरार  गुजरात टाइटंस
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद ऐसी है MI की टीम, हार्दिक नहीं बने दल का हिस्सा  मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: रिटेंशन के बाद कुछ ऐसी है सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, जानिए इसका इतिहास  सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL: महेंद्र सिंह धोनी हैं पहले सीजन से एक टीम की कमान संभालने वाले एकमात्र कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

    टी-20 क्रिकेट

    भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टी-20: श्रेयंका पाटिल ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, चटकाए 3 विकेट भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: बारिश में धुला पहला टी-20 मुकाबला, मंगलवार को होगा दूसरा मैच भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: हीथर नाइट ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 5वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े हीथर नाइट
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: दूसरे टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट

    IPL नीलामी

    IPL 2022: पंजाब किंग्स की पूरी टीम, जानिए क्या हो सकती है बेस्ट प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: खिलाड़ियों की सैलरी से जुड़ी हर वो जरूरी बात जिसे आप जरूर जानना चाहेंगे इंडियन प्रीमियर लीग
    16 दिसंबर को बेंगलुरु में होगी IPL 2023 की नीलामी- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी आयोजित- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग

    क्रिकेट समाचार

    IPL की तरह टी-10 क्रिकेट लीग पर विचार कर रहा है BCCI- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    पर्थ टेस्ट: ऑस्ट्रेलिया की पारी के जवाब में पाकिस्तान की ठोस शुरुआत, ऐसा रहा दूसरा दिन  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर IPS अधिकारी को जेल, जानिए क्या है पूरा मामला महेंद्र सिंह धोनी
    जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड: जोशुआ लिटिल ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025