NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / जेम्स नीशम ने न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को किया अस्वीकार, जानिए कारण
    अगली खबर
    जेम्स नीशम ने न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को किया अस्वीकार, जानिए कारण
    जेम्स नीशम ने न्यूजीलैंड की ओर से 131 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    जेम्स नीशम ने न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को किया अस्वीकार, जानिए कारण

    लेखन मनोज शर्मा
    Sep 16, 2022
    02:56 pm

    क्या है खबर?

    ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने 2022-23 सत्र के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को ठुकरा दिया है।

    इस 31 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने फैसले का कारण दुनियाभर में टी-20 लीग के लिए प्रतिबद्धताओं को बताया है।

    नीशम को मई में जारी मूल सूची से बाहर कर दिया गया था, जिसके कारण उन्हें अन्य स्त्रोतों से कमाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसे में अब उनका उन अनुबंधों को पूरा करना मजबूरी बन गया है।

    आइये जानते हैं पूरा मामला।

    बयान

    नीशम ने क्या कहा?

    नीशम ने अपने बयान में कहा, "मुझे पता है कि एक सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को अस्वीकार करने के मेरे फैसले से मुझे अपने देश का प्रतिनिधित्व करने की बजाय पैसे चुनने वाले के रूप में देखा जाएगा। मैंने जुलाई में एक अनुबंध प्रस्ताव स्वीकार करने की योजना बनाई थी। हालांकि, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सूची से बाहर होने के बाद मैंने दुनियाभर की लीग्स में कई करार किए हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है।"

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

    बोल्ट और ग्रैंडहोम के नक्शेकदम पर नीशम

    पिछले महीने कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने परिवार के साथ अधिक समय बिताने और दुनियाभर में टी-20 लीग में हिस्सा लेने के चलते सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने का विकल्प चुना था।

    इसी तरह ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोमे ने बिग बैश लीग (BBL) फ्रेंचाइजी की टीम एडिलेड स्ट्राइकर्स (AS) के साथ अनुबंध करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

    नीशम को दो रिक्त पदों में से एक की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

    संन्यास

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को पहले ही अलविदा कहना चाहते थे नीशम

    पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म और चोटों के कारण नीशम का करियर बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। इन्हीं वजहों के चलते विश्व कप 2019 के बाद से ही उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की योजना थी।

    न्यूजीलैंड प्लेयर्स एसोसिएशन के तत्कालीन CEO हीथ मिल्स ने इस बारे में नीशम से बात भी की थी। बातचीत के बाद नीशम ने शानदार वापसी की।

    विश्व कप में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था।

    करियर

    ऐसा रहा है नीशम का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

    नीशम ने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था।

    इस फॉर्मेट में उन्होंने 25.29 की औसत से 607 रन बनाए हैं, उनके नाम चार अर्धशतक हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 25 विकेट दर्ज हैं।

    12 टेस्ट में उन्होंने 14 विकेट लेने के अलावा, 33.76 की औसत से 709 रन भी बनाए हैं। नीशम ने भारत के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में शतक जमाया था।

    71 वनडे मैचों में उनके 1,409 रन और 69 विकेट दर्ज हैं।

    इनका हुआ फायदा

    फिन एलन और ब्लेयर टिकनर को पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला

    फिन एलन और ब्लेयर टिकनर को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी गई है।

    एलन ने अपने छोटे से वनडे करियर (8 मैच, 38.5 औसत, 308 रन, तीन अर्धशतक) और टी-20 करियर (13 मैच, 25.69 औसत, 169 स्ट्राइक रेट, 334 रन, एक शतक, एक अर्धशतक) में काफी प्रभावित किया है।

    फिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में 96 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन अर्द्धशतक भी जमाए थे।

    टिकनर ने अब तक 17 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 21 विकेट लिए हैं।

    जानकारी

    2022-23 के लिए न्यूजीलैंड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों की पूरी सूची

    टॉम ब्लंडेल, ब्लेयर टिकर, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर। ईश सोढ़ी, टिम साउदी, नील वैगनर, केन विलियमसन और विल यंग।

    संभावनाएं

    क्या नीशम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी होगी?

    नीशम ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। इसलिए वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बावजूद अभी भी प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट्स में न्यूजीलैंड के लिए उपलब्ध रहेेंगे।

    नीशम आक्रामक बल्लेबाजी और गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी मौजूदगी से खेल की दशा और दिशा दोनों बदलने का माद्दा रखते हैं।

    न्यूजीलैंड बोर्ड 20 सितंबर को टी-20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम की घोषणा करेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    हुंडई वरना का नया SX+ वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत  हुंडई मोटर कंपनी
    RCB की विक्ट्री परेड से पहले चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़, 7 की मौत  बेंगलुरु
    क्या होते हैं डायमंड कट अलॉय व्हील्स? जानिए इनके फायदे और नुकसान  कार
    इन छोटी-छोटी गलतियों से बर्बाद हो सकता है आपका वित्तीय भविष्य पर्सनल फाइनेंस

    क्रिकेट समाचार

    एशिया कप 2022: भारत ने अफगानिस्तान को हराया, कोहली और भुवनेश्वर ने किया कमाल भारतीय क्रिकेट टीम
    एशिया कप 2022: श्रीलंका बनाम पाकिस्तान मैच में देखने को मिलेंगी ये आपसी बैटल्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान टीम के मेंटोर बने मैथ्यू हेडन पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स का टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    दूसरा टेस्ट: न्यूजीलैंड ने हासिल की 238 रनों की बढ़त, ऐसा रहा चौथा दिन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: 284 पर सिमटी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी, इंग्लैंड को मिला 299 रनों का लक्ष्य इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    दूसरा टेस्ट: बेयरेस्टो की बदौलत इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: चोट के कारण आखिरी टेस्ट से बाहर हुए काइल जैमीसन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025