NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए 6 विकेट
    अगली खबर
    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए 6 विकेट
    एजाज पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ चटकाए 6 विकेट (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड के एजाज पटेल ने श्रीलंका की दूसरी पारी में लिए 6 विकेट

    लेखन अंकित पसबोला
    Sep 22, 2024
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्पिनर एजाज पटेल ने सीरीज के पहले टेस्ट में श्रीलंका क्रिकेट टीम की दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।

    उनकी उम्दा गेंदबाजी के चलते श्रीलंकाई पारी 309 रन पर आउट हो गई।

    यह उनके टेस्ट करियर का कुल पांचवां और श्रीलंकाई टीम के विरुद्ध दूसरा 5 विकेट हॉल रहा।

    बता दें कि उन्होंने पहली पारी के दौरान 2 विकेट लिए थे।

    आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    गेंदबाजी 

    शानदार रही एजाज की गेंदबाजी 

    पटेल ने दिमुथ करुणारत्ने (83) को बोल्ड करते हुए अपना पहला विकेट लिया।

    बाएं हाथ के स्पिनर ने एंजेलो मैथ्यूज (50), धनंजय डी सिल्वा (40), कुसल मेंडिस (23), रमेश मेंडिस (1) और लाहिरू कुमारा (0) के विकेट चटकाए।

    उन्होंने 30 ओवर में 90 रन देते हुए 6 विकेट लिए।

    यह श्रीलंकाई टीम के विरुद्ध उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

    उनके अलावा विलियम ओरूर्के ने 3 और मिचेल सेंटनर ने 1 सफलताएं हासिल की।

    आंकड़े 

    श्रीलंका के खिलाफ कैसा रहा था एजाज का प्रदर्शन?

    बाएं हाथ के स्पिनर पटेल ने श्रीलंका के खिलाफ 5 टेस्ट खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 27.82 की औसत के साथ कुल 17 विकेट लिए हैं।

    इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 90 रन देते हुए 6 विकेट लेना रहा है।

    एशिया में इस गेंदबाज ने अब तक 12 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 27.39 की औसत के साथ 66 विकेट चटकाए हैं।

    उन्होंने अपने टेस्ट करियर के सभी पांच 5 विकेट हॉल एशिया में लिए हैं।

    टेस्ट करियर 

    ऐसा रहा है एजाज का टेस्ट करियर 

    पटेल ने 16 नवंबर, 2018 को कीवी टीम की तरफ से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।

    उन्होंने अब तक खेले 17 टेस्ट की 31 पारियों में लगभग 29 की औसत के साथ 70 विकेट अपने नाम किए हैं। इस बीच 119 रन पर 10 विकेट लेना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

    उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ ही दिसंबर, 2019 में वानखेड़े स्टेडियम पर एक पारी में 10 विकेट चटकाए थे।

    लेखा-जोखा 

    न्यूजीलैंड को मिला 275 रन का लक्ष्य 

    श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में कामिंदु मेंडिस के शतक (114) की मदद से 305 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 340 रन बनाते हुए बढ़त हासिल की।

    मेहमान टीम से टॉम लैथम ने सर्वाधिक 70 रन बनाए।

    जवाब में श्रीलंकाई टीम ने दूसरी पारी में 309 रन बनाए और जीत के लिए 275 रन का लक्ष्य दिया।

    चौथे दिन के भोजनकाल तक न्यूजीलैंड ने 13/1 का स्कोर बनाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एजाज पटेल
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार
    IPL 2025: MI बनाम DC मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    कार के ट्रांसमिशन फ्लश कराने के क्या हैं संकेत? जानने के बाद न करें अनदेखी  कार

    एजाज पटेल

    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहली पारी में भारत ने बनाए 325 रन, एजाज ने लिए 10 विकेट टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: एजाज पटेल ने रचा इतिहास, लिए सभी 10 विकेट क्रिकेट समाचार
    मुंबई टेस्ट: 62 के स्कोर पर सिमटी न्यूजीलैंड की पहली पारी, मजबूत स्थिति में भारत भारतीय क्रिकेट टीम
    मुंबई टेस्ट: 332 रनों की बढ़त के साथ मजबूत स्थिति में भारत, ऐसा रहा दूसरा दिन टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए न्यूजीलैंड की टीम, शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी टी-20 विश्व कप 2024
    टिम साउथी का टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? टिम साउथी

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    इयान बेल को श्रीलंका का बल्लेबाजी कोच बनाया गया, इंग्लैंड दौरे पर निभाएंगे जिम्मेदारी  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों पर एक नजर  ब्रायन लारा
    टेस्ट क्रिकेट: एक मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर  टेस्ट क्रिकेट
    टेस्ट सीरीज: श्रीलंका के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं जो रूट, जानिए उनके आंकड़े  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    टेस्ट क्रिकेट

    न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम घोषित, ओशादा फर्नांडो की हुई वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    एमए चिदंबरम स्टेडियम में इन गेंदबाजों ने एक टेस्ट में किया है सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एमए चिदंबरम स्टेडियम
    टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ये हैं सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, उनके आंकड़े भी जानिए  क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    टेस्ट क्रिकेट: एमए चिदंबरम स्टेडियम में ये रही हैं भारत की कुछ यादगार जीत  एमए चिदंबरम स्टेडियम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025