LOADING...
एडम जैम्पा ने बताया IPL छोड़कर PSL में खेलने का कारण, सामने आई बड़ी हताशा
एडम जैम्पा ने IPL छोड़कर PSL में खेलने के कारणों का खुलासा किया है

एडम जैम्पा ने बताया IPL छोड़कर PSL में खेलने का कारण, सामने आई बड़ी हताशा

Apr 01, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 की नीलामी सूची से गायब रहने वाले सबसे चर्चित नामों में ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जैम्पा भी थे। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने नीलामी से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। उसके बाद वह नीलामी में शामिल नहीं हुए। वह वर्तमान में कराची किंग्स के लिए पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में खेल रहे हैं। उन्होंने IPL को लेकर अपनी निराशा व्यक्त की और IPL छोड़कर PSL में खेलने का कारण भी बताया है।

कारण

जैम्पा ने क्यों छोड़ी IPL?

जैम्पा ने बताया कि विदेशी कलई के स्पिनर के रूप में उनके कौशल को आमतौर पर IPL नीलामी में ऊंची बोली नहीं मिलती है। उन्होंने ARY पॉडकास्ट में कहा, "मैंने इस साल IPL से अपना नाम वापस ले लिया। साफ शब्दों में कहूं तो, मेरे जैसे कौशल वाले खिलाड़ी को उतना पैसा नहीं मिलता जितना अन्य कौशल वाले खिलाड़ियों को मिलता है। IPL में लगने वाले अधिक समय के कारण इसमें खेलते रहना मुझे उचित विकल्प नहीं लग रहा था।"

सवाल

जैम्पा ने PSL में क्याें लिया हिस्सा?

जैम्पा ने बताया कि PSL में खेलना आखिरी समय का फैसला था। उन्होंने कहा, "मैं ब्रेक लेने की योजना बना रहा था। इस दौरान करीब एक महीने पहले PSL की बात सामने आ गई। सब कुछ बहुत जल्दी हुआ है, लेकिन मुझे इसका आनंद आ रहा है।" बता दें जैम्पा ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 4 ओवरों में 11 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है।

Advertisement

करियर

कैसा रहा है जैम्पा का IPL करियर?

जैम्पा ने साल 2016 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए अपना IPL डेब्यू किया था, जिसके बाद उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए भी खेला। हालांकि, वह कभी भी एक सीजन में 6 से ज्यादा मैच नहीं खेल पाए। उन्होंने अब तक IPL में 22 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 19.24 की औसत के साथ 31 विकेट झटके हैं। उनकी इकॉनमी रेट 8.37 की रही है। जैम्पा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/19 का रहा है।

Advertisement